New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/9a98a88b22bf5e573c3469ae7c085d8d291d3f0eece16de2c835dceb688f2d5e.jpg)
मुख्य सामग्री | गेहूँ के आटे के स्पेघेटी, प्रोसेस्ड चीज़ |
क्यूज़ीन | इटालियन |
कोर्स | नूडल्स और पास्ता |
तैयारी का समय | १६-२० मिनट |
खाना पकाने के समय | ११-१५ मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | Select Taste |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री स्पाघेटी विद चीज़ बॉल्स
- १ १/२(डेड़ कप गेहूँ के आटे के स्पेघेटी
- १/२(आधा) कप प्रोसेस्ड चीज़
- २ बड़ा चमचा मैदा
- १ छोटा चम्मच बेकिंग पावडर
- स्वादानुसार नमक
- स्वादानुसार कुटी हुई कालीमिर्च
- २ बड़ा चमचा ड्राई मिक्स्ड हबर्स
- 1 छोटा चम् पार्सले
- २ बड़ा चमचा प्याज़
- १ बड़ा चम् ऑइल
- १ छोटा प्याज़
- १ छोटा चम्मच सेलेरी /अजमुद
- १ छोटा चम्मच लहसुन
- २ बड़ा चमचा टमाटर /टोमाटो प्यूरी
- १ बड़ा चमचा रेड चिल्ली फ्लेक्स
- परोसने के लिये चिज़ टोस्ट
विधि
- एक बाउल में मैदा, बेकिंग पावडर, नमक, कुटी काली मिर्च, 1 छोटा चम्मच ड्राय्ड हर्स् , पार्सली और 2 बड़े चम्मच बारीक कटा प्याज़ डालें। उस
- उसमें प्रोसेस्ड चीज़ डालकर अच्छी तरह मिलाएँ। फिर 2-3 बड़े चम्मच पानी डालकर अच्छी तरह मिलाएँ और गूंदकर नरम लोई बनाएँ।
- लोई के 5समान हिस्से करें और उनके गोले बनाएँ।एक कढाई में आवश्यकतानुसार तेल गरम करें। एक नॉन स्टिक पैन में 1 बड़ा चम्मच तेल गरम करें, उसमें 1 कटा प्याज़, सेलेरी और लहसून डालकर 2-3 मिनट तक भूनें।
- अब टॉमेटो प्यूरीऔर 3-4 बड़े चम्मच पानी डालकर अच्छी तरह मिलाएँ। 2-3मिनट तक पकाएँ। चीज़ बॉल्स को गरम तेल में डालकर तलें जबतक वे भूरे और करारे हो जाए।
- तेल में से निकालकर ऍब्सॉरबेन्ट पेपर पर रखें। टॉमेटो प्यूरी के मिश्रण में बचे ड्राय्ड हर्ब्स और रॅड चिल्ली फ्लेक्स डालकर अच्छी तरह मिलाएँ।
- फिर स्पाघेटी, ¼ कप पानी और नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएँ और 2-3 मिनट तक पकाएँ। टिफ्फिन बॉक्स के एक तरफ में स्पाघेटी डालें, दूसरी तरफ चीज़ बॉल्स और चीज़ टोस्ट रखें।
- या तो फिर स्पाघेटी सर्विंग प्लेट पर डालें, उनके उपर चीज़ बॉल्स रखें, पार्सली से सजाएँ और तुरन्त परोसें।
न्यूट्रिशन इन्फो
कैलोरी | 866 |
कार्बोहाइड्रेट | 79.9 |
प्रोटीन | 25.1 |
फैट | 49.5 |