New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/93934d9dccc5bc6b81d7b54b258bd9261710a50d1247338def31d1d355245c65.jpg)
मुख्य सामग्री | सोया बीन चंक्स , बटन मशरूम |
क्यूज़ीन | अन्य |
कोर्स | मुख्य कोर्स शाकाहारी |
तैयारी का समय | २६-३० मिनट |
खाना पकाने के समय | २६-३० मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | Select Taste |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री सोयाबीन मशरूम करी
- १ कप सोया बीन चंक्स भिगोकर छाने हुए
- १०-१२ बटन मशरूम चार तुकडे किये हुए
- २ बड़ा चमचा ऑइल
- २ तेज पत्ते
- १ छोटा चम्मच जीरा
- लहसुन लौंग बारीक कटी हुई
- २ इन्च अदरक बारीक कटा हुआ
- ३ हरी मिर्च बारीक कटी हुई
- ३ स्वास्थ्यवर्द्धक प्याज़ बारीक कटे हुए
- ५ स्वास्थ्यवर्द्धक टमाटर प्यूरी किये हुए
- १ १/२(डेड़ बड़ा चमचा धनिया पावडर
- १ छोटा चम्मच जीरा पावडर
- १ १/२(डेड़ छोटा चम्मच लाल मिर्च पावडर
- १/२(आधा) छोटा चम्मच हल्दी का पावडर
- १ छोटा चम्मच गरम मसाला पावडर
- स्वादानुसार नमक
- ८-१० ताज़े धनिये की टहनी
विधि
- एक नॉन स्टिक पैन में तेल गरम करें, उसमें तेज़ पत्ते और ज़ीरा डालें, और जब ज़ीरा का रंग बदलने लगे तब लहसून, अद्रक और हरि मिर्चें डालकर 2-3 मिनट तक भूनें।
- फिर प्याज़ डालकर भूनें जबतक प्याज़ हल्के भूरे हो जाए। फिर टमाटर की प्यूरी डालकर 6-8 मिनट तक पकाएँ। धनिया पावडर, ज़ीरा पावडर, लाल मिर्च पावडर, हल्दी पावडर, गरम मसाला पावडर और नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएँ।
- 2 मिनट तक पकाएँ। फिर मशरूम और सोया चन्क्स डालकर अच्छी तरह मिलाएँ। 1 कप पानी डालकर अच्छी तरह मिलाएँ।
- हरा धनिया बारीक काटकर पैन में डालकर अच्छी तरह मिलाएँ और पकाएँ जबतक मशरूम और सोया चन्क्स पक जाए। करी को सर्विंग बाउल में डालकर गरमागरम परोसें।