New Update
मुख्य सामग्री | चिकन विंग्स, लहसुन |
क्यूज़ीन | कॉनटिनेंटल |
कोर्स | स्नैक्स एंड स्टार्टर्स |
तैयारी का समय | ११-१५ मिनट |
खाना पकाने के समय | १६-२० मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | नरम |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | मांसाहारी |
सामग्री सावर विन्गस विद गार्लिक
- १६ चिकन विंग्स
- २ बड़े चम्मच लहसुन कटा हुआ
- ३/४ कप रेड चिल्ली सॉस
- २ बड़े चम्मच अनारदाना कुटा हुआ
- २ बड़े चम्मच ऑइल
- १ बड़ा चमचा लाल मिर्च की पेस्ट
- २ बड़े चम्मच टमाटर /टोमाटो प्यूरी
- २ छोटे चम्मच कालीमिर्च पावडर
- स्वादानुसार नमक
विधि
- एक बाउल में लहसून, रेड चिल्ली सॉस, कुटे अनारदाने, लाल मिर्च पेस्ट, तेल, टॉमेटो प्यूरी, काली मिर्च पावडर और नमक डालकर मिलाएँ।
- यह मिश्रण को सब चिकन विन्गस पर अच्छी तरह लगाएँ और रेफ्रिज़्रेटर में पाँच से छह घन्टों तक रखें।
- ग्रिलर को गरम करें। चिकन विन्गस को उसपर रखें और पकाएँ जबतक वे दोनो तरफ से समान सुनहरे हो जाए। हरि चटनी के साथ गरमागरम परोसें।