New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/e2041b97b1e35278463382ccee72fdfbb7b4b6fe74ae407943903aca2adc3a65.jpg)
| मुख्य सामग्री | धुली उड़द दाल, ऑइल | 
| क्यूज़ीन | पंजाबी | 
| कोर्स | मुख्य कोर्स शाकाहारी | 
| तैयारी का समय | १-१.३० घंटा | 
| खाना पकाने के समय | ११-१५ मिनट | 
| सर्विंग्स | ४ | 
| स्वाद | मसालेदार | 
| खाना पकाने का स्तर | निम्न | 
| अन्य | शाकाहारी | 
सामग्री सूखी उड़द दाल अमृतसरी
- १ १/२(डेड़ कप धुली उड़द दाल 1 घन्टा तक भिगोकर, हल्दी पावडर और नमक के साथ पकाई
 - १ बड़ा चमचा ऑइल
 - १ छोटा चम्मच जीरा
 - १/२(आधा) छोटा चम्मच हींग
 - २ छोटा चम्मच हरी मिर्च कटी हुई
 - १ १/२(डेड़ इन्च अदरक पतले स्ट्रिप्स कटे हुए
 - ४ शेज़वान चटनी
 - १ बड़ा चमचा नींबु का रस
 
विधि
- एक नॉन स्टिक पॅन में तेल गरम करें, उसमें ज़ीरा, हिंग, हरि मिर्चें और अद्रक डालकर महक आने तक भूनें।
 - उसमें उड़द दाल और शेज़वान चटनी डालकर तेज़ आँच पर पकाएँ जबतक सब पानी सूख जाए। नींबू का रस डालकर मिलाएँ और आँच बुझा दें।
 - सर्विंग बाउल में निकाल लें और मसालेदार पूरी या लच्छा परांठों के साथ गरम गरम परोसें।