New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/229044ace87f67df1dfe285c3d4ca3a2f823e6f16d9147c2866d6cbac97f66a7.jpg)
| मुख्य सामग्री | रवा/सूजी, बेसन | 
| क्यूज़ीन | हैदराबादी | 
| कोर्स | डेसर्ट | 
| तैयारी का समय | ११-१५ मिनट | 
| खाना पकाने के समय | ११-१५ मिनट | 
| सर्विंग्स | ४ | 
| स्वाद | Select Taste | 
| खाना पकाने का स्तर | मध्यम | 
| अन्य | शाकाहारी | 
सामग्री सूजी और बेसन का हल्वा
- १/४(एक चौथ कप रवा/सूजी
- ३ बड़े चम्मच बेसन
- २ बड़े चम्मच घी
- थोड़ी सी पंकड़ियाँ केसर
- ३/४ कप दूध
- १/२(आधा) कप इलाइची का पावडर
- १ कप चीनी
- २-३ आलमंड/बादाम लम्बा कटा हुआ
- ५-६ पिस्ते लम्बे पतले स्लाइस कटे हुए
विधि
- एक नॉन स्टिक पैन में घी गरम करने रखें। जब घी पिघल जाए तब डालें सूजी और हल्का भुरा होने तक भूनें। फिर बेसन डालकर 3-4 मिनट तक तेज़ आँच पर, लगातार चलाते हुए, भूनें। केसर डालकर मिला लें।
- जब मिश्रण हल्का भुरा हो जाए तब धिरे धिरे दूध डालें और चलाते रहें। आँच को धीमी करें, पैन को ढक दें और 1-2 मिनट तक पकाएँ। छोटी इलायची पावडर और चीनी डालकर मिला लें जबतक चीनी पूरी तरह घुल जाए। सर्विंग प्लेट में निकाल लें, बदाम और पीस्ता से सजाएँ और गरमागरम परोसें।