New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/18c00282ebe1b9f17d17f72bb026bef3e2ead2049a5370e151bdf0111a963626.jpg)
मुख्य सामग्री | सफेद चॉकलेट, मिक्स्ड फ्रूट जैम |
क्यूज़ीन | फ्यूज़न |
कोर्स | डेसर्ट |
तैयारी का समय | २१-२५ मिनट |
खाना पकाने के समय | ०-५ मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | मीठा |
खाना पकाने का स्तर | निम्न |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री सॉफ्ट सेन्टर्ड व्हाइट चॉकलेट्स्
- १ कप सफेद चॉकलेट क्यूब में कटा हुआ
- १/२(आधा) कप मिक्स्ड फ्रूट जैम एक बड़े चम्मच पानी में मिलाया हुआ
विधि
- डबल बॉयलर पर चॉकलेट को पिघला लें। अब चॉकलेट को आंच से हटायें और लगातार मिलाते हुये रूम टेम्प्रेचर तक ले आयें।
- अब इस चॉकलेट को छोटे हार्ट के आकार के सिलिकॉन चॉकलेट मोल्ड में डालें और 1-2 मिनट तक फ्रिज में रखें।फिर पिघले हुये चॉकलेट को मोल्ड में से वापिस बाउल में डाल दें, पर यह ध्यान रखें की मोल्ड के अंदर वाला हिस्सा चॉकलेट से ढका हो।
- अब अधिक चॉकलेट को स्क्रेपर की मदद से हटा दें और थपथपा कर 1-2 मिनट के लिये फ्रिज में रखें।
- अब एक पाइपिंग बैग में पानी में घुला हुआ मिक्स्ड फ्रूट जैम भरें और हर मोल्ड को आधे तक भरते हुये पाइप करें। बचे हुये आधे में पिघला हुआ चॉकलेट भरें और थपथपायें।
- फिर स्क्रेपर की मदद से अधिक चॉकलेट हटा दें और 10-15 मिनट तक या पूरी तरह सेट होने तक फ्रिज में रखें। डीमोल्ड करें और परोसें।