New Update
मुख्य सामग्री | लहसुन, बटन मशरूम |
क्यूज़ीन | चाइनीज़ |
कोर्स | मुख्य कोर्स शाकाहारी |
तैयारी का समय | १६-२० मिनट |
खाना पकाने के समय | १६-२० मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | नरम |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री सिंगापोर स्वीट गार्लिक वेजिटेबल्स
- कलियाँ लहसुन बारीक कटा हुआ
- ६ बटन मशरूम चार हिस्सों में कटा हुआ
- फ्रेंच बीन्स तिरछा कटा हुआ
- १/४(एक चौथ छोटा चाइनीज़ बंदगोभी 1-इन्च के टुकड़े कटे हुए
- १ छोटा हरी शिमला मिर्च 1-इन्च के टुकड़े कटे हुए
- १/२(आधा) छोटा लाल शिमला मिर्च 1-इन्च के टुकड़े कटे हुए
- १/२(आधा) छोटा पीली शिमला मिर्च 1-इन्च के टुकड़े कटे हुए
- बड़े चम्मच कॉर्नफ्लावर/कॉर्नस्टार्च
- १ छोटा चम्मच लाल मिर्च की पेस्ट
- २ बड़े चम्मच टोमाटो सॉस
- १/४(एक चौथ छोटा चम्मच एम.एस.जी
- ३ बड़े चम्मच चीनी
- स्वादानुसार नमक
- २ कप वेजिटेबल स्टॉक
- ४ बड़े चम्मच ऑइल
- २ सूखी लाल मिर्च दो हिस्सों में कटा हुआ
- १ बड़ा चमचा विनेगर
- १ बड़ा चमचा तिल का तेल
विधि
- कोर्नफ्लावर को एक कप पानी में मिलाएँ। लाल मिर्च का पेस्ट, टमाटर का सौस, एम.एस.जी, चीनी और नमक को एक कप सब्ज़ियों के स्टौक में मिलाएँ।
- एक कढ़ाई में तेल गरम करके टूटी सूखी लाल मिर्च और लहसुन डाल कर एक मिनिट तक भूनें। अब मशरूम्स और फ्रैंच बीन्स डाल कर एक मिनिट तक भूनें।
- फिर चाइनीज़ बन्दगोभी और सौस और मसाले का मिश्रण और बाकी का सब्ज़ियों का स्टौक डालें। इसको चार से पाँच मिनिट तक पका कर कोर्नफ्लावर का मिश्रण मिलाएँ।
- अब सारी शिमला मिर्च डाल कर दो से तीन मिनिट तक या तब तक पकाएँ जब तक सौस गाढ़ी होने लगे और सब्ज़ियों को कोट करे।
- अब सिरका और तिल का तेल मिला कर गरमा गरम परोसें।