New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/70861284da427b47d98d6d52d5a8ac533c7f1122b685e3b9a82e84af7b87bea6.jpg)
मुख्य सामग्री | आटे के लिए, आटा |
क्यूज़ीन | सिंधी |
कोर्स | ब्रेड |
तैयारी का समय | ११-१५ मिनट |
खाना पकाने के समय | २६-३० मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | नरम |
खाना पकाने का स्तर | |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री सिन्धी कोकी विद टोमाटो चटनी
- आटे के लिए
- १ कप आटा
- २ बड़े चम्मच प्याज़ बारीक कटा हुआ
- १ बड़ा चमचा ताज़ा हरा धनिया कटा हुआ
- १ छोटा चम्मच साबुत सूखा धनिया सेक के कुटे हुए
- १ छोटा चम्मच जीरा सेका हुआ
- १ छोटा चम्मच शाही जीरा
- १ छोटा चम्मच रवा/सूजी
- २ बड़े चम्मच बेसन सेका हुआ
- स्वादानुसार नमक
- ३ बड़े चम्मच घी
- २ छोटे चम्मच कसूरी मेथी सेक के कुटे हुए
- टमाटर की चटनी बनाने के लिए
- १ कप टमाटर
- ३ बड़े चम्मच सरसों का तेल
- १ छोटा चम्मच जीरा
- १ बड़ा चमचा हरी मिर्च
- १ छोटा चम्मच पाव भाजी मसाला
- १ छोटा चम्मच साबुत सूखा धनिया
- १/२(आधा) छोटा चम्मच कुटी हुई कालीमिर्च
- १ छोटा चम्मच कसूरी मेथी
- ३ बड़े चम्मच टमाटर /टोमाटो प्यूरी
- १ छोटा चम्मच हरा प्याज़ कटा हुआ
- १ छोटा चम्मच ताज़ा हरा धनिया कटा हुआ
- स्वादानुसार नमक
- १ छोटा चम्मच ओट्स
- कसूरी मेथी
- ताज़े पुदीने के पत्ते कटा हुआ
- ताज़ा हरा धनिया कटा हुआ
विधि
- एक बाउल में गेहूँ का आटा, प्याज़, हरा धनिया, साबुत धनिया, जीरा, शाही जीरा, सूजी, बेसन, नमक, घी और कसूरी मेथी डालकर अच्छी तरह मिलाएँ।
- आवश्यकतानुसार पानी डालकर सख्त लोई गूंदे। गीले कपड़े से ढक कर 10 मिनिट तक रहने दें।
- टमाटर की चटनी बनाने के लिए, एक गहरे नॉन स्टिक पैन में सरसों का तेल गरम करें जब तक उसमें से धुआँ निकलने लगे, फिर आँच बुझा दें।
- फिर जीरा, हरी मिर्चें और टमाटर डालकर मध्यम आँच पर पकाएँ जब तक टमाटर गुदेदार बन जाए।
- फिर पाव भाजी मसाला, साबुत धनिया, काली मिर्चें, कसूरी मेथी, टोमाटो प्यूरी, हरे प्याज़, हरा धनिया, नमक और ओट्स डालकर अच्छी तरह मिलाएँ।
- लोई के समान हिस्से बनाएँ और हर हिस्से को बेलकर ज़रा सी मोटी चपाती बेलें। नॉन स्टिक तवा गरम करें, उस पर चपाती रख कर पकाएँ।
- पलटें, थोड़ा घी लगाएँ और आधा मिनिट पकाएँ। फिर पलटें, थोड़ा घी लगाएँ और पलटते हुए पकाएँ जब तक दोनो तरफ से समान सुनहरे हो जाए।
- कोकी को सर्विंग प्लेट पर रखें, उसके साथ में चटनी रखें। चटनी पर थोड़ा कसूरी मेथी, पुदीना और हरा धनिया छिड़क कर तुरन्त परोसें।