New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/c76933d50f1123f1575253f0bce2f65c8574372c10113c41781de382b1de5530.jpg)
मुख्य सामग्री | मटन का कीमा, आलमंड/बादाम |
क्यूज़ीन | इटालियन |
कोर्स | मुख्य कोर्स मटन |
तैयारी का समय | १६-२० मिनट |
खाना पकाने के समय | २६-३० मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | Select Taste |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | मांसाहारी |
सामग्री सिसिलियन मीट बॉल्स
- २५0 ग्राम मटन का कीमा
- १५ - २0 आलमंड/बादाम
- २ बड़े चम्मच चिलगोज़े
- ८-१० कलियाँ लहसुन
- स्वादानुसार नमक
- १/४ छोटा चम्मच दालचीनी पावडर
- १ अंडा
- १०० ग्राम पारमेज़ान चीज़
- २ बड़े चम्मच किशमिश
- १/२(आधा) कप ब्रेड क्रम
- २ बड़े चम्मच दूध
- ४ बड़े चम्मच ऑइल
- २ बाटॅल आराबियाटा सॉस
विधि
- एक चॉप्पर में बदाम, चिलगोज़े और लहसून की कलियाँ डालें। फिर उसमें मट्टन का कीमा, नमक और दालचीनी पावडर डालकर अच्छी तरह चलाएँ। अन्डा तोडकर डालें और चलाएँ।
- फिर पार्मेज़ान चीज़ डालकर चलाएँ। किशमिश डालकर थोडी देर और चलाएँ। एक बाउल में ब्रेडक्र्म्ब्स डालें, दूध डालकर अच्छी तरह मिलाएँ।
- फिर उसमे कीमे का मिश्रण डालकर अच्छी तरह मिलाएँ। इस मिश्रण को ½ घन्टे तक रेफ्रिज़्रेटर में रखें।
- एक नॉन स्टिक पैन में तेल गरम करें। अपने हथेलियों को गीला करके कीमे के मिश्रण के समान नींबू जितने हिस्से बनाएँ और उनके गोले बनाएँ और पैन में डालें।
- तेज़ आँच पर पलटते हुए 3-4 मिनट तक पकाएँ। आँच को धिमी करें, ढक कर पकाएँ।
- जब मट्टन के बॉल्स आधे पक जाए तब उसमें आराबियाट सॉस डालकर हल्के से मिलाएँ। ढक कर मध्यम आँच 15-20 मिनट तक बीच बीच में चलाते हुए पकाएँ। गरमागरम परोसें।