New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/51c9b4cbe3d55fa245fcdfa12f1e3e19864d8caf0bee07b3c0eb27647f96e1d7.jpg)
मुख्य सामग्री | श्रिंप/ छोटे झींगे, ऑइल |
क्यूज़ीन | फ्यूज़न |
कोर्स | नाश्ता |
तैयारी का समय | ६-१० मिनट |
खाना पकाने के समय | २६-३० मिनट |
सर्विंग्स | |
स्वाद | Select Taste |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | मांसाहारी |
सामग्री श्रिम्प फ्रिट्टर्स
- २०० ग्राम श्रिंप/ छोटे झींगे छिलकर और कटे हुए
- तलने के लिए ऑइल
- १/२(आधा) कप अंकुरित मूंग
- २ हरे प्याज़ पत्तियों समेत बारीक कटे हुए
- १ छोटा गाजर बारीक कटा हुआ
- १/२(आधा) छोटा शक्करकंद छिलकर बारीक कटा हुआ
- १ १/४ कप बेसन
- १ छोटा चम्मच बेकिंग पावडर
- स्वादानुसार नमक
- २ हरी मिर्च बारीक कटी हुई
- १ अंडा अच्छी तरह फेंटा हुआ
विधि
- एक कढाई में आवश्यकतानुसार तेल गरम करें। झ़िगें, अंकुरित मूंग, हरे प्याज़, गाजर और शक्करकन्द साथ में दरदरा पीसें। एक बाउल में बेसन, बेकिंग पावडर, नमक और हरि मिर्चें डालकर मिलाएँ।
- फिर उसमें अन्डा, एक कप पानी और पीसा मिश्रण डालकर अच्छी तरह मिलाएँ।
- गरम तेल में थोडा थोडा मिश्रण डालकर तलें जबतक वे हल्के भूरे और करारे हो जाए। तेल में से निकालकर एब्सॉरबेन्ट पेपर पर रखें।
- सर्विंग प्लेट पर रखकर गरमागरम परोसें।