New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/c87f6b872078ed3d0fbeebec9d0ff9b8658041fb656f4012bb8918d4292cedfb.jpg)
मुख्य सामग्री | पेने पास्ता , श्रिंप/ छोटे झींगे |
क्यूज़ीन | इटालियन |
कोर्स | नूडल्स और पास्ता |
तैयारी का समय | ६-१० मिनट |
खाना पकाने के समय | २६-३० मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | Select Taste |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | मांसाहारी |
सामग्री श्रिम्प, लीक ऍन्ड स्पिनॅच पास्ता
- २ कप पेने पास्ता
- २०० ग्राम श्रिंप/ छोटे झींगे छिलकर नसें निकाले हुए
- २ लीक आधा करके तिरछे कटे हुए
- २०० ग्राम ताज़े छोटे पालक के पत्ते
- स्वादानुसार नमक
- २ बड़े चम्मच मक्खन
- स्वादानुसार कालीमिर्च पावडर
- १ नींबू का छिल्का कसा हुआ
- ३/४ कप चीज़ सॉस
- १ चुटकी रेड चिल्ली फ्लेक्स
विधि
- एक गहरे नॉन स्टिक पैन में पाँच कप पानी उबालें, उसमें नमक और पास्ता डालकर पकाएँ जबतक पास्ता पक जाए।
- छानें। एक नॉन स्टिक पैन में मक्खन गरम करें, उसमें लीक, नमक और काली मिर्च पावडर डालकर, बीच बीच में चलाते हुए पकाएँ जबतक लीक नरम हो जाए।
- अब झ़िगें और नींबू का छिल्का डालकर बार बार चलाते हुए चार से पाँच मिनट तक पकाएँ।
- चीज़ सॉस, उबला पास्ता और पालक डालकर अच्छी तरह मिलाएँ। नमक, काली मिर्च पावडर और चिल्ली फ्लेक्स डालकर मिलाएँ और एक मिनट तक पकाएँ।
- सर्विंग प्लेट पर डालकर गरमागरम परोसें।