New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/e2b9d9d6f6f294697c612a48e30223ab523e5a423f323c67243a69a0e593bc0a.jpg)
मुख्य सामग्री | हड्डी रहित चिकन, बासमती चावल |
क्यूज़ीन | अन्य |
कोर्स | स्नैक्स एंड स्टार्टर्स |
तैयारी का समय | १६-२० मिनट |
खाना पकाने के समय | २६-३० मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | Select Taste |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | मांसाहारी |
सामग्री शीश ताउक विद राईस
- ४०० ग्राम हड्डी रहित चिकन हड्डी सहित एक इन्च के टुकड़ों में कटा हुआ
- १/२(आधा) कप बासमती चावल भिगोया हुआ
- ३ बड़े चम्मच ऑलिव आइल
- स्वादानुसार नमक
- चिकन स्टॉक
- २ बड़े चम्मच हंग कर्ड / दही का चक्का
- १ बड़ा चमचा लहसुन
- १/४(एक चौथ छोटा चम्मच कायेन पैपर / मिर्च
- २ छोटे चम्मच नींबु का रस
- २ बड़े चम्मच टमाटर /टोमाटो प्यूरी
- १ स्वास्थ्यवर्द्धक हरी शिमला मिर्च कटा हुआ
- १ स्वास्थ्यवर्द्धक लाल शिमला मिर्च कटा हुआ
- १ स्वास्थ्यवर्द्धक पीली शिमला मिर्च कटा हुआ
विधि
- एक राइस कुकर में 2 बड़े चम्मच तेल गरम करें, उसमें चावल, नमक और चिकन स्टॉक डालकर मिलाएँ।
- ढक कर पूरी तरह पकाएँ। एक बाउल में दही डालें।
- फिर उसमें लहसुन, नमक, केईन पेप्पर और चिकन के टुकड़े डालकर अच्छी तरह मिलाएँ। फिर नींबु का रस और 1 बड़ा चम्मच तेल डालकर अच्छी तरह मिलाएँ।
- टोमाटो प्यूरी डालकर अच्छी तरह मिलाएँ। 4 घन्टों तक मैरिनेट होने दें। स्क्युअर्स पर चिकन के टुकड़े और हरी, लाल और पीली शिमला मिर्च के टुकड़े बारी-बारी से पिरोएँ।
- एक नॉन स्टिक पैन में तेल गरम करें, उसमें यह स्क्युअर्स रखें, ढक दें और स्क्युअर्स को घुमाते हुए पकाएँ जब तक चिकन चारों तरफ से समान पक जाए।
- पके चावल सर्विंग डिश पर फैलाएँ, उस पर स्क्युअर्स रखें और तुरन्त परोसें।
न्यूट्रिशन इन्फो
कैलोरी | 2188 |
कार्बोहाइड्रेट | 32.2 |
प्रोटीन | 126.6 |
फैट | 79.5 |