New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/588e6ee2dc4246cbfdece3d9a45657685efa4b13af0eff05d73a6c74cfdb76d0.jpg)
मुख्य सामग्री | ब्रेड स्लाइस, ऑइल |
क्यूज़ीन | बंगाली |
कोर्स | मिठाई |
तैयारी का समय | 16-20 मिनट |
खाना पकाने के समय | 16-20 मिनट |
सर्विंग्स | 4 |
स्वाद | Select Taste |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री शरबती शाही टुकड़ा
- ८ ब्रेड स्लाइस
- ऑइल तल ने के लिए
- स्वाद के लिए शुगर सिरप/ चीनी का सिरप
- १ बड़ा चमचा काजू कटे हुये
- पिस्ते कटे हुये १ चमचा + सजाने के लिए
- १ बड़ा चम्मच चारोली / चिरौंजी
- १ नाशपति
- १ सेब
- २ इलाइची केला
- २ बड़ा चम्मच रूह अफज़ा
- १ चुटकी इलाईची का पावडर
- ४ बड़ा चम्मच ब्लूबेरी जैम
- ३ बड़ा चम्मच ताज़ी क्रीम
विधि
- एक नॉन स्टिक कढ़ाई में तेल गरम करें। ब्रेड स्लाइसों के गोलाकार स्लाइस काटें, गरम तेल में डालें और सुनहरा और करारे होने तक तलें। तेल में से निकालकर अबज्ञौरबेंट पेपर पर रखें।
- केसरवाली चीनी की चाशनी को धिमी आँच पर गरम करें और उनमें ये ब्रेड के स्लाइस 1 मिनिट तक डुबोएँ। चाशनी में से निकालकर एक सर्विंग प्लेट पर रखें।
- बचे चाशनी में काजू और पिस्ते डालकर एक-दो मिनिट तक चलाएँ। नाशपाती और सेब के छोटे क्यूब्स काटें और पैन में डालकर हल्का सा चलाएँ।
- इलाइची केलों को छीलकर छोटे गोल स्लाइस काटें और पैन में डालकर अच्छी तरह मिलाएँ। अब रूह अफज़ा डालें और एक मिनिट तक पकाएँ।
- छोटी इलाइची पावडर डालकर मिलाएँ। ब्रेड के स्लाइसों पर जैम लगाएँ और फिर फलों का मिश्रण फैलाएँ। क्रीम और पिस्ते से सजाएँ और परोसें।