New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/706d956ad8f10cfb9f11179eadc6656be7a789030b3021ce2805245100297d13.jpg)
मुख्य सामग्री | शलगम, मेथी |
क्यूज़ीन | महाराष्ट्रियन |
कोर्स | मुख्य कोर्स शाकाहारी |
तैयारी का समय | १६-२० मिनट |
खाना पकाने के समय | ११-१५ मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | नरम |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री शलगम मेथी की सब्ज़ी
- २-३ शलगम छीलकर, क्यूब्ज़ में कटा हुआ
- २ मेथी ,पत्ते अलग किये हुए
- २ बड़े चम्मच ऑइल
- ४ सूखी लाल मिर्च ,टुकडे़ किये हुए
- १ छोटा चम्मच जीरा
- १ बड़ा चमचा अदरक ,बारीक कटा हुआ
- ६-८ कलियाँ लहसुन ,बारीक कटा हुआ
- २ स्वास्थ्यवर्द्धक प्याज़ ,बारीक कटा हुआ
- १ छोटा चम्मच लाल मिर्च पावडर
- १/४(एक चौथ छोटा चम्मच हल्दी का पावडर
- १ बड़ा चमचा धनिया पावडर
- १ छोटा चम्मच आमचूर पावडर
- स्वादानुसार नमक
विधि
- एक नॉन स्टिक पैन में तेल गरम करें, उसमें सूखी लाल मिर्चें और जीरा डालकर महक आने तक भूनें।
- अदरक और लहसुन डालकर सुनहरा होने तक भूनें। फिर प्याज़ डालकर हल्का रंग बदलने तक भूनें। अब शलगम डालकर मिलाएँ।
- ढक कर, बीच-बीच में चलाते हुए, 10-12 मिनिट तक पकाएँ। अब लाल मिर्च पावडर, हल्दी पावडर, धनिया पावडर, अमचूर ओर नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएँ।
- एक मिनिट तक भूनें। मेथी डालकर ढक दें और बीच-बीच में चलाते हुए पकाएँ 5-6 मिनिट तक या जब तक मेथी पूरी तरह पक जाए। सर्विंग प्लेट में डालकर गरमागरम परोसें।