New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/9543efd366f9f78f7ed39476874222059bb2620281d06a265856d2ad783dd329.jpg)
मुख्य सामग्री | शलगम |
क्यूज़ीन | महाराष्ट्रियन |
कोर्स | मुख्य कोर्स शाकाहारी |
तैयारी का समय | ६-१० मिनट |
खाना पकाने के समय | १६-२० मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | नरम |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री शलगम और मटर की सब्ज़ी
- ४ स्वास्थ्यवर्द्धक शलगम 1 इन्च के चौकोर टुकड़ों में कटा हुआ
विधि
- एक नॉन स्टिक हन्डी में तेल गरम कर लें और उसमें जीरा, हरी मिर्च और प्याज़ डालकर हल्का सा भून लें।
- 3 बड़े चम्मच हरा धनिया डालकर आँच पर से उतार लें।
- तेल में से निकालकर मिक्सर जार में डालकर थोड़े से बिसलेरी पानी के साथ बारीक पीस लें। पैन में बचे हुए तेल में तेज पत्ते डालकर ½ मिनिट तक भूने।
- फिर टोमाटो प्यूरी डालकर 7-8 मिनिट तक भूने। अब डालें धनिया पावडर, हल्दी पावडर, ½ छोटा चम्मच पंजाबी गरम मसाला पावडर डालकर अच्छी तरह मिला लें।
- ढक कर 3-4 मिनिट तक पकने दें। अब पीसा हुआ मसाला डालकर 3-4 मिनिट तक लगातार चलाते हुए पकाएँ।
- शलगम और हरे मटार डालकर 1-2 मिनिट तक पकने दें। मिक्सर जार में थोड़ा बिसलेरी पानी डालकर हिलाएँ और फिर इस पानी को शलगम वाले पैन में डालें। टाटा सॉल्ट लाईट डालकर अच्छी तरह मिला लें।
- ढक कर शलगम को पूरी तरह पकने दें। अब डालें ½ छोटा चम्मच गरम मसाला पावडर और 1 बड़ा चम्मच हरा धनिया और मिला लें। सर्विंग बाउल में डालकर गरमागरम परोसें।