New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/1e28329301e99cadfbdbb888300f619fcf6e674e1989ebed3601dfd1821473fd.jpg)
मुख्य सामग्री | शलगम, फूलगोभी |
क्यूज़ीन | महाराष्ट्रियन |
कोर्स | मुख्य कोर्स शाकाहारी |
तैयारी का समय | ११-१५ मिनट |
खाना पकाने के समय | ११-१५ मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | नरम |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री शलगम अदरकी गोभी
- ४ स्वास्थ्यवर्द्धक शलगम ,छीलकर, 1 इन्च के चौकोर में कटा हुआ
- २५० ग्राम फूलगोभी ,छोटे फूल अलग किये हुए
- २ बड़े चम्मच ऑइल
- १ छोटा चम्मच जीरा
- १/२(आधा) छोटा चम्मच अजवाइन
- ४ हरी मिर्च
- २ बड़े चम्मच अदरक-लहसुन की पेस्ट
- १/२(आधा) छोटा चम्मच हल्दी का पावडर
- १ १/२ बड़े चम्मच लाल मिर्च पावडर
- १ छोटा चम्मच Dried mango powder
- स्वादानुसार नमक
- २ स्वास्थ्यवर्द्धक टमाटर ,बारीक कटा हुआ
- १ इंच टुकड़ा अदरक लम्बी पट्टी में कटा हुआ
विधि
- एक नॉन स्टिक पैन में तेल गरम करें, उसमें जीरा, अजवाइन डालकर महक आने तक भूनें। हरि मिर्चों को चीरकर डालें, साथ में डालें अदरक-लहसुन पेस्ट और एक मिनिट तक भूनें।
- फिर शलगम और गोभी डालें, ढक कर 4-5 मिनिट तक पकाएँ।
- अब हल्दी पावडर, लाल मिर्च पावडर, अमचूर और नमक डालकर एक मिनिट तक भूनें। फिर टमाटर और अदरक डालकर मिलाएँ।
- 1 कप पानी डालें, ढक कर 12-15 मिनिट तक पकाएँ। सर्विंग बाउल में डालकर गरमागरम परोसें।