New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/043a6e6d432d4d8408596d717920c64ee89c7b2cd0a83e326d5bfd75252c7db4.jpg)
मुख्य सामग्री | शक्करकंद, सेव |
क्यूज़ीन | पंजाबी |
कोर्स | नाश्ता |
तैयारी का समय | ११-१५ मिनट |
खाना पकाने के समय | १६-२० मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | नरम |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री शक्करकंद सेवईयाँ दियाँ टिक्कियाँ
- ४-५ शक्करकंद उबालकर छीलकर मैश किया हुआ
- १ कप सेव
- २ बड़े चम्मच ऑइल
- भुनने के लिए ऑइल
- १/२(आधा) इंच टुकड़ा अदरक बारीक कटा हुआ
- ४-५ हरी मिर्च बारीक कटा हुआ
- ३ बड़े चम्मच चने की दाल सेक कर पावडर बना हुआ
- १/२(आधा) छोटा चम्मच आमचूर
- १ छोटा चम्मच लाल मिर्च पावडर
- १/४(एक चौथ छोटा चम्मच हल्दी का पावडर
- १/४(एक चौथ छोटा चम्मच जीरा पावडर सेका हुआ
- १/२(आधा) छोटा चम्मच गरम मसाला पावडर
- स्वादानुसार नमक
- २०-२५ बीज रहित खजूर
- १/२(आधा) नींबु का रस
- १/२(आधा) कप कॉर्नफ्लावर/कॉर्नस्टार्च
- १ टमाटर
विधि
- एक नॉन स्टिक कढ़ाई में 2 बड़े चम्मच तेल गर्म करें। अदरक और हरी मिर्च को बारीक काट लें और एक मिनिट तक भूनें। फिर आँच कम करके, भूना हुआ चना दाल पावडर डालें और ½ मिनिट तक भूनें।
- फिर आँच बंद करके ½ छोटा चम्मच अमचूर, लाल मिर्च पावडर, हल्दी पावडर, भूना जीरा पावडर और पंजाबी गरम मसाला पावडर डालें। फिर से आँच पर रखें और नमक डालकर भूनें।
- फिर डालें मीठे आलू और अच्छी तरह मिला लें। फिर एक बाउल में इस मिश्रण को डालें, अच्छी तरह मिला लें और ठंडा करने के लिए रख दें। खजूर को आधा करें, उस पर नींबु का रस और ½ छोटा चम्मच अमचूर डालकर अच्छी तरह मिला लें।
- एक दूसरे बाउल में कॉर्नफ्लावर और ¼ कप पानी अच्छी तरह मिलाएँ। मीठे आलू के मिश्रण को एक परात में डालें, नींबु के आकार के गोले बनाएँ और उनमें एक डेंट बनाके खजुर के मिश्रण को डालें और किनारों को अच्छी तरह से बंद कर दें। फिर उन्हें रोल करें और एक टिक्की का आकार दें। सेवईयों को तोड़कर एक प्लेट में रखें।
- फिर एक नॉन स्टिक पैन में तेल गर्म करें, टिक्कियों को कॉर्नफ्लावर बैटर में डुबोकर, सेवईयों में रोल करके पैन में डालें। दोनों तरफ सुनहरा होने तक पकाएँ। अबज्ञौरबेंट पेपर में सोख लें और सर्विंग प्लेट में टमाटर के स्लाइस से सजाकर गरमागरम परोसें।
न्यूट्रिशन इन्फो
कैलोरी | 442.5 |
कार्बोहाइड्रेट | 58.12 |
प्रोटीन | 5.6 |
फैट | 21.17 |
फाइबर | 1.5 |