New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/ec5d5b7a2c36d900a64f800af184088ff03323d99e6b76eb0a6086e5e65be1b3.jpg)
मुख्य सामग्री | सेवईयाँ, सेब |
क्यूज़ीन | फ्यूज़न |
कोर्स | डेसर्ट |
तैयारी का समय | १६-२० मिनट |
खाना पकाने के समय | ११-१५ मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | मीठा |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री सेवईयाँ फ्रूट कस्टर्ड
- १ पैकेट सेवईयाँ
- १ सेब बीज रहित कटा हुआ
- ३ केले छीलकर, कटा हुआ
- बड़े चम्मच वेनीला कस्टर्ड पावडर
- २ छोटे चम्मच घी
- १ चुटकी इलाइची का पावडर
- २ बड़े चम्मच चीनी
- ३-४ कप दूध
- १ बड़ा चमचा काजू सलाइस किया हुआ
- १ बड़ा चमचा आलमंड/बादाम सलाइस किया हुआ
- १ बड़ा चमचा किशमिश
- १ बड़ा चमचा पिस्ते सलाइस किया हुआ
- सजाने के लिए टूटी फ्रूटी
विधि
- एक नॉन स्टिक पैन में घी गर्म करें। उसमें डालें बादाम, पिस्ता, काजू और किशमिश और भून लें।
- फिर सेवईयों को तोड़कर पैन में डालें और हल्का सुनहरा होने तक भूने। फिर इस मिश्रण को एक बेकिंग ट्रे में डालकर फैला दें।
- एक नॉन स्टिक पैन में दूध औरे कस्टर्ड पावडर को अच्छी तरह फेंट लें। फिर इसमें डालें चीनी और अच्छी तरह फेंटें। फिर धीमी आँच पर मिश्रण के गाढ़े होने तक पकाएँ।
- फिर आँच से हटाकर, इलाइची पावडर और सेब डालकर अच्छी तरह मिलाएँ। फिर डालें केले के टुकड़े और अच्छी तरह मिलाएँ। फिर इस कस्टर्ड को सेवईयों के ऊपर फैला दें।
- फिर टूटी-फ्रूटी से सजाकर गरमागरम या ठंडा-ठंडा परोसें।