New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/223eca48dcf67418a0345d95c472e75f79841fd40ff6a83287835e5d1f27ba07.jpg)
मुख्य सामग्री | तिल, मैदा |
क्यूज़ीन | फ्यूज़न |
कोर्स | ब्रेड |
तैयारी का समय | ११-१५ मिनट |
खाना पकाने के समय | १.३०-२ घंटा |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | मीठा |
खाना पकाने का स्तर | निम्न |
अन्य | मांसाहारी |
सामग्री सॅसामे ऍन्ड बनाना ब्रेड
- १/२ कप तिल भूना
- मैदा १/३ कप + छिडकने के लिये
- २ पके हुए केले छिलकर मसले हुए
- १/२ कप आटा
- ग्रीज़ करने के लिये मक्खन
- १/२ कप ब्राउन शुगर
- चुटकी खाने का सोडा/ मीठा सोडा १/४ छोटा चम्मच + एक
- १/४ छोटा चम्मच नमक
- १ बड़ा चमचा एक्स्ट्रा वरजिन ऑलिव आइल
- १ अंडा हल्के से फेंटा हुआ
- २ बड़े चम्मच दही
- ग्लेझ़-
- १ कप कैस्टर शुगर / बारीक चीनी
- १/४ कप ब्राउन शुगर
- १/२ नींबू
विधि
- ऑवन को 180° सेल्सियस तक गरम करें। एक लोफ टिन में थोडा मक्खन लगाएँ फिर थोडा मैदा छिडकें।
- एक बाउल में मैदा, गेहुँ का आटा, ब्राउन शुगर, बेकिंग सोडा और नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएँ।
- उसमें तिल डालकर मिलाएँ। एक दूसरे बाउल में ऑलिव ऑयल, अन्डा, केला और दहि डालकर अच्छी तरह मिलाएँ। यह मिश्रण मैदे के मिश्रण में डालकर अच्छि तरह मिलाएँ।
- घोल को तैयार किए टिन में डालें, टिन को गरम ऑवन में रखें और पैंतालीस मिनटों तक बेक करें। ऑवन में से निकालकर ठंडा करें और टिन में से निकालें।
- ग्लेझ़ बनाने के लिये एक नॉन स्टिक पैन गरम करें।
- उसमें कॅस्टर शुगर, ब्राउन शुगर, नींबू का रस और एक बड़ा चम्मच पानी डालकर मिलाएँ और पकाएँ जबतक शुगर घुल जाए।
- यह ग्लेझ़ अब ब्रेड के उपर डालें, समान फैलाएँ और स्लाइस करके परोसें।