New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/400be862ff58d93cff6aeca91527b7bbce9a7fcee42da66b93251dc224ec7094.jpg)
मुख्य सामग्री | काले तिल, सूजी |
क्यूज़ीन | गोअन |
कोर्स | डेसर्ट |
तैयारी का समय | ४-५ घंटा |
खाना पकाने के समय | १-१.३० घंटा |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | मीठा |
खाना पकाने का स्तर | निम्न |
अन्य | मांसाहारी |
सामग्री सॅसामे ताहिनी बाथ (गोअन कोकोनट केक)
- २ बड़े चम्मच काले तिल
- १ १/२(डेड़ कप सूजी
- १/२ बड़ा चमचा ताहीनी
- नमक रहित मक्खन १ कप + लगाने के लिये
- ३/४ कप ब्राउन शुगर
- २ अंडे
- १/२(आधा) छोटा चम्मच वेनीला एसेन्स
- १ कप कसा हुआ नारियल
- १ चुटकी नमक
- १/२(आधा) छोटा चम्मच बेकिंग पावडर
- २ बड़े चम्मच रोज़ वॉटर
- १ कप नारियल का दूध
विधि
- नौ इन्च का स्प्रिन्ग बॉटम केक टिन में थोडा मक्खन लगाएँ। एक बाउल में मक्खन और ब्राउन शुगर साथ में फेंटें जबतक मिश्रण हल्का हो जाए। इ
- इसमें ताहिनी डालकर अच्छी तरह फेंटें। अब एक एक अन्डा डालकर अच्छी तरह फेंटें। फिर वॅनिल्ला ऍसेन्स डालकर अच्छी तरह मिलाएँ।
- एक दूसरे बाउल में रवा, नारियल, नमक, बेकिंग पावडर और एक बड़ा चम्मच तिल डालकर अच्छी तरह मिलाएँ।
- इस मिश्रण का आधा भाग मक्खन-शुगर के मिश्रण में डालकर अच्छी तरह मिलाएँ। अब गुलाब जल, नारियल का दूध और बचा रवा का मिश्रण डालकर अच्छी तरह मिलाएँ।
- यह मिश्रण अब तैयार किए केक टिन में डालें, उसपर बचा तिल छिडकें, क्लिन्ग फिल्म से ढकें और रेफ्रिज्रेटर में चार घन्टों तक रखें।
- ऑवन को 180º सेल्सियस तक गरम करें। क्लिन्ग फिल्म हटाएँ, टिन को गरम ऑवन में रखें और पैंतालीस से पचास मिनटों तक बेक करें।
- ऑवन से बाहर निकालकर ठंडा होने दें फिर टिन में से निकालें। स्लाइस करके परोसें।