New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/826ac8249a734c9f5ed582abbf6d96e9de225305a7dabbc0a56947c4105edfe9.jpg)
मुख्य सामग्री | सफेद तिल, मक्खन |
क्यूज़ीन | फ्यूज़न |
कोर्स | स्नैक्स एंड स्टार्टर्स |
तैयारी का समय | २६-३० मिनट |
खाना पकाने के समय | २६-३० मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | मीठा |
खाना पकाने का स्तर | निम्न |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री सॅसामे क्रिसप्स
- १/२(आधा) कप सफेद तिल भूने हुए
- २ बड़े चम्मच मक्खन
- १/४(एक चौथ छोटा चम्मच आलमंड/बादाम भूने हुए
- १/४(एक चौथ छोटा चम्मच काजू भूने हुए
- १/८ छोटा चम्मच इलाइची का पावडर
- ४ बड़े चम्मच शहद
विधि
- ऑवन को 180° सेल्सियस तक गरम करें। बेकिंग ट्रे पर सिलिकॉन शिट बिछाएँ। बदाम और काजू दरदरा पीसकर एक बाउल में डालें।
- उसमें तिल और इलायची पावडर डालकर अच्छी तरह मिलाएँ और पाँच मिनट तक रखें। एक नॉन स्टिक पैन में मक्खन गरम करें, फिर उसमें शहद डालकर अच्छी तरह मिलाएँ।
- फिर उसमें तिल डालकर अच्छी तरह मिलाएँ। इस मिश्रण के सोलह समान हिस्से करके सिलिकॉन शिट पर रखें और उनहे हल्के से फैलाएँ।
- ट्रे को गरम ऑवन में रखें और आठ से दस मिनट तक बेक करें। ऑवन में से निकालकर ठंडा करें। एयरटाय्ट कन्टेय्नर में रखें या परोसें।