New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/7b2c4775cbab4ac2422fd6b400c3d70a326ad8d217e10526e0a7a10d06accdba.jpg)
मुख्य सामग्री | ब्राउन ब्रेड स्लाइस , पिझा पास्ता सॉस |
क्यूज़ीन | इटालियन |
कोर्स | नाश्ता |
तैयारी का समय | २६-३० मिनट |
खाना पकाने के समय | ३१-४० मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | नरम |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री सीक्रेट पीझ़ा
- ४ ब्राउन ब्रेड स्लाइस
- १/२(आधा) कप पिझा पास्ता सॉस
- २ बड़े चम्मच वेज़ बोलोनीज़ सॉस
- १०० ग्राम मोज़ारेला चीज़
- १ छोटा प्याज़ पतले स्लाइस
- १ छोटा लाल शिमला मिर्च पतले स्लाइस
- १ छोटा हरी शिमला मिर्च पतले स्लाइस
- २-३ छोटा हालापीनो कटा हुआ
- २ काले ऑलिव/ काले जैतून सलाइस किया हुआ
विधि
- ऑवन को 180° सेल्सियस तक गरम करें। 2 ब्राउन ब्रेड के स्लाइस बेकिंग ट्रे पर रखें और गरम ऑवन में रख कर टोस्ट करें। अब एक बाउल में पिझ़ा पास्ता सॉस और वेज बोलोनीज़ सॉस डालकर मिलाएँ।
- ऑवन में टोस्ट किये ब्रेड के स्लाइस निकालें और उनपर सॉस के मिश्रण को अच्छी तरह फैलाएँ। मॉझ़रेल्ला चीज़ के छोटे तुकडे काटें और उन्हें सॉस के उपर फैलाएँ।
- उनके उपर कुछ प्याज़ के स्लाइस, लाल शिमला मिर्च के स्लाइस, हरि शिमला मिर्च के स्लाइस, आलापेनो, काले जैतुन छिडकें।
- अब उपर कुछ और मॉझ़रेल्ला चीज़ के तुकडे फैलाएँ। ऑवन का तापमान जितना ज़यादा हो सके उतना ज़यादा करें, ट्रे को उसमें रख कर बेक करें जबतक चीज़ पिघलने लगे।
- त्रिकोन काटें और गरमागरम परोसें।