New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/a79120b11df0ee015af556654f4c8b4b5442ad371f9a5babf49483b98823f2cc.jpg)
मुख्य सामग्री | छोटे प्रॉन्स/ झींगे, फिश फिले |
क्यूज़ीन | थाई |
कोर्स | मुख्य कोर्स सीफूड |
तैयारी का समय | १६-२० मिनट |
खाना पकाने के समय | ११-१५ मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | मीठे और खट्टे |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | मांसाहारी |
सामग्री सीफूड फड थाई
- १२ छोटे प्रॉन्स/ झींगे छीलकार वेन रहित किया हुआ
- १०० ग्राम फिश फिले 1-इन्च के टुकड़े कटे हुए
- ८-१० क्लैम्ज़ / तिस्रे
- ३ बड़े चम्मच ऑइल
- ५-६ कलियाँ लहसुन कटा हुआ
- ३ हरे प्याज़ कटा हुआ
- ५ डंठल हरे प्याज़ की पत्तियाँ कटा हुआ
- १ स्वास्थ्यवर्द्धक हरी शिमला मिर्च लम्बी पट्टी में कटा हुआ
- २०० ग्राम फ्लेट (चपटे) नूडल्स उबला हुआ
- स्वादानुसार नमक
- २ बड़े चम्मच ब्राउन शुगर
- १ छोटा चम्मच सोय सॉस
- २ ताज़ी लाल मिर्च तिरछे स्लाइस में कटा हुआ / कटी हुई / कटे हुए
- १/२(आधा) कप अंकुरित मूंग
- ३ बड़े चम्मच भुनी हुई मूंगफली मोटा मोटा कुटा हुआ
- १ बड़ा चमचा नींबु का रस
विधि
- प्रौन्स धोलें और टावल से सुखा लें। क्लैम्स छुरी से खोलें और अन्दर का मास निकालें। नौन-स्टिक पैन में तेल गरम करें। लहसुन और हरे प्याज़ भूनें। फिश, प्रौन्स, क्लैम्स, शिमला मिर्च और नूडल्स डालें और मिलाएँ।
- नमक, ब्राउन शुगर, सोय-सौस, ताज़ी लाल मिर्च डालें और मिलाएँ। हरे प्याज़ की पत्तियाँ, अंकुरित मूंग और तीन-चौथाई मूंगफली की मात्रा डालकर मिला लें।
- नींबु का रस डालकर मिला लें। एक डिश में निकालें और बाकी मूंगफली और क्लैम्स के शेल से सजाकर सर्व करें।
न्यूट्रिशन इन्फो
कैलोरी | 453 |
कार्बोहाइड्रेट | 55.5 |
प्रोटीन | 18.9 |
फैट | 15.4 |
फाइबर | 1.0 |