New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/36abc94d129da910d4f6f6ba21bcad3c0bcb402dd57efd1ff99b5d0c2cf5eb89.jpg)
मुख्य सामग्री | पके हुए चावल, जीरा |
क्यूज़ीन | केरल |
कोर्स | चावल |
तैयारी का समय | ११-१५ मिनट |
खाना पकाने के समय | ११-१५ मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | नरम |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री सम्बासाधम
- ३ कप पके हुए चावल
- १ छोटा चम्मच जीरा
- ५-६ काली मिर्च
- १ १/२(डेड़ बड़े चम्मच घी
- ६-८ कड़ी पत्ते
- १०-१२ काजू
- स्वादानुसार नमक
विधि
- एक छोटे नॉन स्टिक पैन में ज़ीरा और काली मिर्चें सूखा भूनें।
- ठंडा करके दरदरा पीस लें। एक दूसरे नॉन स्टिक पैन में घी गरम करके उसमें डालें कढी पत्ते, काजू और भूनें।
- उसमें डालें 2 छोटे चम्मच पीसा हुआ मसाला और पका हुआ चावल डालें और अच्छी तरह मिला लें।
- नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें।
- थोडा पानी छिडकें और अच्छी तरह मिलाकर पकाएँ जबतक चावल अच्छी तरह गरम हो जाए। चिदम्बरम गोत्सु के साथ गरमागरम परोसें।