New Update
मुख्य सामग्री | सेब, नींबु का रस |
क्यूज़ीन | हैदराबादी |
कोर्स | डेसर्ट |
तैयारी का समय | ११-१५ मिनट |
खाना पकाने के समय | ११-१५ मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | मीठा |
खाना पकाने का स्तर | निम्न |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री सेब की बर्फी
- ४ सेब घिसा हुआ
- १/२(आधा) नींबु का रस
- १ बड़ा चमचा घी
- ६-८ आलमंड/बादाम कटा हुआ
- ६-८ काजू कटा हुआ
- ६-८ पिस्ते कटा हुआ
- १ कप ऐपल जूस/ सेब का जूस
- ३ बड़े चम्मच चीनी
- १ कप मावा/ खोवा घिसा हुआ
विधि
- छिलका सहित सेबों को ग्रेट कर लें और उसमें नींबु का रस डाल दें। उसके बाद बादाम, काजू, पिस्ता को काट लें।
- मावा को भी ग्रेट कर लें। नॉन-स्टिक पैन में घी गर्म करें। घीसे हुए सेव से अतिरिक्त पानी निथार कर निकाल लें फिर उसको पैन में डालकर ज़्यादा आंच में महक आने तक भूनें।
- एक ट्रे में अच्छी तरह से घी लगा दें। उस पर कटे हुए बादाम, काजू और पिस्ते छिड़क दें। अब पैन में ऐपल जूस और चीनी डालकर अच्छी तरह मिला लें।
- जब चीनी अच्छी तरह घुल जाए और मिश्रण गाढ़ा हो जाए तब उसमें मावा डालकर लगातार हिलाते हुए पकाते रहें। जब पैन का किनारा मिश्रण छोड़ने लगे तब मिश्रण को ट्रे में डाल दें।
- ट्रे को फ्रिज में तभी रखें जब रूम टेंप्रेचर तक ठंडा हो जाएं। जब बर्फी जम जाएं तो उसको टुकड़ों में काट कर परोसें।