New Update
मुख्य सामग्री | छैना, दूध |
क्यूज़ीन | बंगाली |
कोर्स | मिठाई |
तैयारी का समय | 1.30-2 घंटा |
खाना पकाने के समय | 1-1.30 घंटा |
सर्विंग्स | 4 |
स्वाद | Select Taste |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री रोसोगोल्ला
- छैना
- १० दूध
- ८ छोटे चम्मच सफेद विनेगर
- १ बड़ा चमचा मैदा
- १/२ छोटी चम्मच कॉर्नफ्लावर/कॉर्नस्टार्च
- १.२ किलोग्राम चीनी
- २ बड़ा चम्मच दूध
विधि
- तेज़ आँच पर दूध उबाल लें। ज़रा सा ठंडा होने दें (170 डिग्री फैरनहाईट)। पौने दो कप पानी में विनेगर मिला लें और गरम दूध में मिला दें। फिर हल्का से चलाते रहें जब तक दूध फट जाए। फिर तीन से चार कप पानी और थोड़े बर्फ के क्यूब्स डालें और मिला लें।
- मलमल के कपड़े में डालकर छेना छान लें और निचोड़कर पूरा पानी निकाल लें। इस से 250 ग्राम छेना मिलेगा। छेना को समतल पर रखें, उसमें आधा छोटा चम्मच मैदा और कोर्नफ्लावर डालें और हथेलियों से दबाते हुए अच्छी तरह गूँध लें जब तक वह चिकना हो जाए।
- इसके अब पच्चीस हिस्से बना लें और उनके गोले बना लें, ध्यान रहे कि उनमें कोई दरार ना रहे। बचा हुआ मैदा आधे कप पानी में मिला लें। चाशनी बनाने के लिए चीनी और पाँच कप पानी साथ में, लगातार चलाते हुए, पका लें जब तक चीनी पूरी तरह घुल जाए।
- दूध डालें और जब मैल ऊपर तैरने लगे उसे निकाल फेंकें। फिर चाशनी को कुछ देर और पकाकर एक बाउल में छान लें। एक गहरे और चौड़े पैन में एक कप चाशनी और चार से पाँच कप पानी गरम कर लें और जब वह उबलने लगे तब उसमें छेना के गोले डालें।
- मैदा का आधा मिश्रण डालें जब चाशनी में फेंस आने लगेगा। छेना के गोलों को पकने दें पर उन्हे चलाएँ नहीं सिर्फ उन पर थोड़ा-थोड़ा चाशनी उछालते रहें ताकि गोले पैन के तल पर चिपके नहीं। पैन के किनारों पर हर पाँच मिनिट पर आधा कप पानी डालते रहें ताकि चाशनी गाढ़ा न हो और उसमे तार न आ जाए।
- इसी तरह पन्द्रह मिनिट तक पकाएँ या जब तक गोलों को दबाने से वे दबे नहीं। इसका मतलब है कि वे पक गए हैं। पकते हुए चाशनी में से निकालकर बचे हुए चाशनी में डुबोएँ। कम से कम दो घन्टे तक ठंडा होने दें ताकि रोसोगोल्ले अच्छी तरह चाशनी सोख लें। फिर परोसें।
- मात्रा: 25 रोसोगोल्ले