New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/5509f5e50d5b54e50204869246ceae8b6c29fb3f38ee16ab1306d0a8f074404d.jpg)
मुख्य सामग्री | रोज़ वॉटर, रोज़ सिरप |
क्यूज़ीन | भारतीय |
कोर्स | डेसर्ट |
तैयारी का समय | २६-३० मिनट |
खाना पकाने के समय | ४१-५० मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | मीठा |
खाना पकाने का स्तर | निम्न |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री रोज़ कैरमल कस्टर्ड
- १ बड़ा चमचा रोज़ वॉटर
- १/२(आधा) कप रोज़ सिरप
- २ कप दूध
- १ १/२(डेड़ कप चीनी
- ४ अंडे
- १ छोटा चम्मच वेनीला एसेन्स
विधि
- ओवन को 180 डिग्री सेलसियस पर गरम करें। एक नॉन स्टिक पैन में एक कप चीनी और 3-4 बड़े चम्मच पानी डालें और चीनी के कैरमलाइज़ होने तक पकायें।
- फिर अलग-अलग रैमेकिन मोल्ड या एक ग्लास बेकिंग डिश को थोड़े बनाये हुये कैरमल से लाइन करें।
- अब एक बाउल में अंडे तोड़ें और अच्छे से फेंटे। फिर एक दूसरे नॉन स्टिक पैन में दूध को हल्का सा गरम करें।
- फिर अंडों में डालें बचा हुआ चीनी, वेनीला एसेन्स और गुलाब जल और अच्छे से फेंटे। फिर डालें गरम दूध और रोज़ सिरप और फिर से फेंटे।
- अब इस मिश्रण को एक दूसरे बाउल में छान लें। अब रैमकिन मोल्ड और बेकिंग डिश में बनाये हुये अंडे-रोज़ के मिश्रण को डालें।
- फिर एक बेकिंग ट्रे में थोड़ा सा पानी भरें। उस पर रखें रैमकिन मोल्ड और बेकिंग डिश, उन्हे अल्युमिनियम फॉइल से ढकें और उस पर छेंद बनायें।
- फिर ट्रे को पहले से गरम किय हुये ओवन में रखें और 35 मिनट तक बेक करें। फिर ओवन से हटाकर फ्रिज में ठंडा होने रखें। ठंडा परोसें।