New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/299e3d1aec346c472cc86c634df347e1f5507be53fed5a15baec90e2d585f8ec.jpg)
मुख्य सामग्री | रूह अफज़ा, ऑरेन्ज मारमालेड |
क्यूज़ीन | अमेरिकन |
कोर्स | डेसर्ट |
तैयारी का समय | १६-२० मिनट |
खाना पकाने के समय | २६-३० मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | मीठा |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | मांसाहारी |
सामग्री रोज़ एन्ड ऑरेन्ज मार्मालेड केक
- ६-७ बड़े चम्मच रूह अफज़ा
- ४ बड़े चम्मच ऑरेन्ज मारमालेड
- २ कप मैदा
- १ छोटा चम्मच बेकिंग पावडर
- २ कप मक्खन
- २ कप चीनी
- १ छोटा चम्मच वेनीला एसेन्स
- ५ अंडे
- ४ बड़े चम्मच टूटी फ्रूटी
- आईसिंग शुगर
विधि
- ओवन को 180 डिग्री सेंटिग्रेड तक गरम करें। मैदा और बेकिंग पावडर छानकर एक बाउल में डालें। दूसरे बाउल में मक्खन और चीनी डालकर फेंटें।
- फिर उसमें वेनीला एसेन्स, ऑरेन्ज मारमालेड, 4 बड़े चम्मच रूह अफज़ा डालकर मिलाएँ। अब एक-एक करके अन्डे डालकर अच्छी तरह फेंटें।
- टूटी फ्रूटी मैदा के साथ मिलाएँ। फिर उसमें अन्डों का मिश्रण डालकर अच्छी तरह कट एन्ड फोल्ड तरिके से मिलाएँ। केक टिन में घोल डालें और स्पैचुला से समान करें।
- गरम ओवन में रख कर 35 मिनिट तक बेक करें। ओवन में से केक निकाल बाहर ठंडा होने रखें। केक पर साते स्टिक से छोटे-छोटे छेद करें, उस पर बचा रूह अफज़ा डालें।
- टिन में से केक निकालें, सर्विंग प्लेट पर रखें, उस पर आईसिंग शुगर छिड़कें। काट कर परोसें।