New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/3a58d2c0372292f16e96acb88b3151e1549ba2c60fa33e5f85b51f552a288367.jpg)
मुख्य सामग्री | आरबोरिओ राइस, एक्स्ट्रा वरजिन ऑलिव आइल |
क्यूज़ीन | इटालियन |
कोर्स | मुख्य कोर्स शाकाहारी |
तैयारी का समय | ११-१५ मिनट |
खाना पकाने के समय | २१-२५ मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | Select Taste |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री रिसोटो वेर्दे
- १ कप आरबोरिओ राइस
- २ बड़े चम्मच एक्स्ट्रा वरजिन ऑलिव आइल
- ७-८ लहसुन बारीक कटा हुआ
- ४ हरे प्याज़ कटा हुआ
- १ लीक कटा हुआ
- १ कप वाइट वाइन
- कप वेजिटेबल स्टॉक
- स्वादानुसार नमक
- स्वादानुसार कालीमिर्च पावडर
- ४ छोटे चम्मच पार्सले कटा हुआ
- ४ छोटे चम्मच बेसिल के पत्ते कटा हुआ
- २ कप पालक के पत्ते कटा हुआ
- १ छोटा ब्रोक्ली/ विलायती गोभी छोटे फूल अलग किए हुए
- ५ बड़े चम्मच Yogurt whisked
विधि
- एक नॉन स्टिक पैन में तेल गरम करके उसमें डालें, लहसुन और हल्का सुनहरा होने तक भूनें।
- अब हरे प्याज़, लीक और राइस डालकर अच्छी तरह मिला लें और 3-4 मिनिट तक पकाएँ।
- फिर ½ कप वाइन डालकर मिला लें। 2 मिनिट तक पकाएँ और बचा हुआ वाइन डालकर मिला लें और 2 मिनिट तक पकाएँ।
- फिर 2 कप वेजिटेबल स्टॉक डालकर उबाल आने तक पकाएँ। अब नमक, काली मिर्च पावडर, पार्सले और बेसिल डालें। मिलाकर 3-4 मिनिट तक पकाएँ।
- पालक डालकर मिला लें। फिर डालें बचा हुआ वेजिटेबल स्टॉक और 3-4 मिनिट तक पकाएँ।
- ब्रोक्ली और दही डालकर मिला लें और सब कुछ पूरी तरह पकने दें।
- गरमागरम परोसें।
न्यूट्रिशन इन्फो
कैलोरी | 1495 |
कार्बोहाइड्रेट | 196.8 |
प्रोटीन | 24.9 |
फैट | 34.8 |