New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/d19110d125aaa1cd23e4a8bb639b59882edc75c0d1e6f7d967373470c60cd208.jpg)
मुख्य सामग्री | उबले नूडल्स, थाई रैड करी पेस्ट |
क्यूज़ीन | फ्यूज़न |
कोर्स | सूप |
तैयारी का समय | 11-15 मिनट |
खाना पकाने के समय | 21-25 मिनट |
सर्विंग्स | 4 |
स्वाद | Select Taste |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री राइस नूडल्स सूप विद रेड करी
- स्वादानुसार उबले नूडल्स
- २ बड़े चम्मच थाई रैड करी पेस्ट
- २-३ छोटे चम्मच तेल
- ३/४ कप नारियल का दूध
- १ बड़ा चम्मच गाजर लम्बी पट्टी में कटा हुआ
- १ मध्यम आकार मूली लम्बी पट्टी में कटा हुआ
- १/४ मध्यम आकार बंदगोभी लच्छे कटे हुए
- स्वीट चिल्ली सॉस ३/४ कप + २ बड़े चम्मच
- १ नींबु का रस
- स्वादानुसार नमक
- १ मध्यम आकार खीरा छिला हुआ
- ५-६ ताज़े पुदीने के पत्ते
- १/४ कप अंकुरित मूंग
- २ बड़े चम्मच मूंगफली सेक के कुटे हुए
विधि
- एक फोर्क पर उबले नूडल्स गोल-गोल लपेट लें और फिर उन्हें एक सर्विंग डिश पर रखें।
एक नॉन स्टिक पैन में तेल गरम करके रेड करी पेस्ट डालकर 1 मिनिट के लिए भूनें। ½ (आधा) कप नारियल का दूध और ½ (आधा) कप पानी डालकर मिलाएँ और उबलने दें। - एक बाउल में गाजर, मूली, पत्ता गोभी और 2 बड़े चम्मच स्वीट चिल्ली सॉस डालकर मिला लें और रेफ्रिजरेटर में रखें। पैन में डालें ½ (आधे) नींबु का रस, बचा हुआ नारियल का दूध और बचा हुआ स्वीट चिल्ली सॉस।
- फिर नमक डालकर मिला लें और उबलने दें। खीरे को लम्बाई में आधा काटें फिर उसके स्लाइस काट लें। कुछ स्लाइस सजाने के लिए रखें और बाकि नूडल्स के ऊपर रखें। इनके ऊपर रखें पुदीने के पत्ते और बीन स्प्राउट्स और फिर कुटी हुई मूंगफली छिड़कें।
- अब इनके ऊपर सूप उड़ेल दें और फिर ऊपर ठंडे किए हुए सब्ज़ियों को रखें। ½ (आधे) नींबु का रस छिड़कें और अलग रखे हुए खीरे के स्लाइस से सजाकर तुरन्त परोसें।
न्यूट्रिशन इन्फो
कैलोरी | 1825 |
कार्बोहाइड्रेट | 2182 |
प्रोटीन | 34 |
फैट | 90.4 |