New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/37098a6dd5e4c82b21b6d7f3c880bd594cef7ee91b6ca24593ee568ff6a90480.jpg)
मुख्य सामग्री | बासमती चावल, तिस्रे |
क्यूज़ीन | हैदराबादी |
कोर्स | डेसर्ट |
तैयारी का समय | ११-१५ मिनट |
खाना पकाने के समय | ११-१५ मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | मीठा |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री राईस खीर विद म्यूस्ली
- ३ कप बासमती चावल
- ३ बड़े चम्मच तिस्रे
- १ मलाईदार दूध/ होलमिल्क
- थोड़ी सी पंकड़ियाँ केसर
- ६ बड़े चम्मच चीनी
- १/२(आधा) छोटा चम्मच इलाइची का पावडर
- सजावट के लिए
- ५-६ स्ट्रॉबेरी चौकोर टुकड़ों में कटा हुआ
- १ पका हुआ केला छोटे चौकोर टुकड़ों में कटा हुआ
विधि
- केसर को 1 बड़े चम्मच गर्म दूध में भिगाकर रखें। पाँच से छ: स्ट्रॉबेरी और केले को छोटे चौकोर में काट लें।
- गहरे नॉन-स्टिक पैन में दूध को उबालें और उसमें चावल डालें और आंच को कम कर दें। लगातार हिलाते हुए पकाते रहें, जब तक कि दूध घट कर पूर्व के पैमाने से एक तिहाई न हो जाये।
- चीनी डालें और अच्छी तरह मिलायें। चावल को आधा क्रश कर दें।
- उसमें इलाइची पावडर और केसर वाला दूध डाल कर अच्छी तरह मिलायें। अब स्ट्रॉबेरी, केले और म्यूस्ली से सजाकर गरम या ठंडा परोसें।