New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/7ebf2fb21ebc72c0deb89b64eaffbd73018b558622d8159a5e3a4ef85115f950.jpg)
मुख्य सामग्री | पोहा, हड्डी रहित मछली |
क्यूज़ीन | केरल |
कोर्स | नाश्ता |
तैयारी का समय | १६-२० मिनट |
खाना पकाने के समय | २१-२५ मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | नरम |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | मांसाहारी |
सामग्री राईस फ्लेक फिश
- ३ बड़े चम्मच पोहा
- ६ हड्डी रहित मछली
- १ छोटा चम्मच रेड चिल्ली सॉस
- २ बड़े चम्मच अदरक-लहसुन की पेस्ट
- १ बड़ा चमचा नींबु का रस
- ७-८ ताज़े बेसिल के पत्ते
- १ अंडा
- स्वादानुसार नमक
विधि
- ओवन को 200 डिग्री सेंटिग्रेड तक गरम करें। एक बाउल में मछली, चिल्ली सॉस, अदरक-लहसुन पेस्ट और नींबु का रस डालकर अच्छी तरह मिलाएँ और 5-10 मिनिट तक रखें।
- बेसिल के पत्तों को बारीक काटें। अब मछली के साथ पोहा, बेसिल के पत्ते और अन्डा मिलाएँ और अच्छी तरह मिलाकर 5 मिनिट तक रखें।
- अब इन मछली के फिले एक बेकिंग डिश में रखें और गरम ओवन में 5 मिनिट तक पकाएँ। थोड़ा तेल छिड़कें और ओवन में 5 मिनिट और पकाएँ। गरमागरम परोसें।
न्यूट्रिशन इन्फो
कैलोरी | 814 |
कार्बोहाइड्रेट | 47.1 |
प्रोटीन | 121.8 |
फैट | 15.3 |