New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/7f108b32f7aec98037d05c1b0b04f6992926c46083b06f3256267f0d27b87515.jpg)
| मुख्य सामग्री | लाल कद्दू/ भोपला, पालक | 
| क्यूज़ीन | भारतीय | 
| कोर्स | मुख्य कोर्स शाकाहारी | 
| तैयारी का समय | ६-१० मिनट | 
| खाना पकाने के समय | २१-२५ मिनट | 
| सर्विंग्स | ४ | 
| स्वाद | नरम | 
| खाना पकाने का स्तर | निम्न | 
| अन्य | शाकाहारी | 
सामग्री रेड पम्पकिन और पालक सब्ज़ी
- ५०० ग्राम लाल कद्दू/ भोपला छीलकर छोटे क्यूब्स् में कटा हुआ
 - १ पालक कटा हुआ
 - १ बड़ा चमचा घी
 - ३ सूखी लाल मिर्च
 - १ छोटा चम्मच जीरा
 - १ बड़ा चमचा साबुत सूखा धनिया
 - १ छोटा चम्मच राई
 - १/२(आधा) छोटा चम्मच हींग
 - १ बड़ा चमचा लहसुन कटा हुआ
 - १ बड़ा चमचा अदरक कटा हुआ
 - ३-४ हरी मिर्च बारीक कटी हुईं
 - १ स्वास्थ्यवर्द्धक प्याज़ बारीक कटा हुआ
 - १/२(आधा) छोटा चम्मच लाल मिर्च पावडर
 - १ बड़ा चमचा धनिया पावडर
 - १/२(आधा) छोटा चम्मच हल्दी का पावडर
 - १/२(आधा) छोटा चम्मच जीरा पावडर
 - १/२(आधा) छोटा चम्मच रेड चिल्ली फ्लेक्स
 - स्वादानुसार नमक
 - १/२(आधा) कप कसा हुआ नारियल ताज़ा
 - १ बड़ा चमचा नींबु का रस
 
विधि
- एक नॉन स्टिक पैन में घी गरम करें। उसमें डालें सूखी लाल मिर्चें, जीरा, धनिया के दाने और राई और राई के फूटने तक भूनें।
 - फिर डालें हींग, लहसुन, अदरक और हरी मिर्च और एक मिनट तक भूनें। अब डालें प्याज़ और कद्दू, मिलायें और 12-15 मिनट तक पकायें।
 - फिर डालें लाल मिर्च पावडर, धनिया पावडर, हल्दी पावडर, जीरा पावडर और रेड चिल्ली फ्लेक्स्, टॉस करके मिलायें और एक मिनट कत पकायें। अब डालें नमक और टॉस करके मिलायें।
 - फिर डालें पालक, मिलायें और एक मिनट तक पकायें।
 - अब डालें नारियल, मिलायें और एक मिनट तक पकायें। फिर डालें निंबु का रस और अच्छे से मिलायें। गरम-गरम परोसें।