New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/50dde7f8bce29bb9b8db60b41e12b5ed13cfacc21cb04d68e5028d21c43d30a0.jpg)
मुख्य सामग्री | कच्चे केले, नमक |
क्यूज़ीन | कर्नाटक |
कोर्स | मुख्य कोर्स शाकाहारी |
तैयारी का समय | ११-१५ मिनट |
खाना पकाने के समय | ११-१५ मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | नरम |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री रॉ बनाना सब्ज़ी
- २ कच्चे केले
- स्वादानुसार नमक
- १/४(एक चौथ छोटा चम्मच हल्दी का पावडर
- १ छोटा चम्मच लाल मिर्च पावडर
- १ १/२(डेड़ बड़े चम्मच अदरक की पेस्ट
- ५ बड़े चम्मच ऑइल
- १ स्वास्थ्यवर्द्धक प्याज़
- १ स्वास्थ्यवर्द्धक टमाटर
- १ चुटकी मेथीदाना
- १ चुटकी सौंफ
- १५-२० कड़ी पत्ते
- २ छोटे चम्मच लहसुन की पेस्ट
- २ छोटे चम्मच धनिये-जीरे का पावडर
- २ छोटे चम्मच इमली का पल्प
विधि
- केलों को छीलकर मोटे गोल स्लाइस में काट लें। इनके लम्बे स्लाइस भी कर सकते हैं। इन्हे एक बाउल में रखें, फिर डालें नमक, हल्दी पावडर, ½ चम्मच लाल मिर्च पावडर, 1 बड़ा चम्मच अदरक पेस्ट और अच्छी तरह मिला लें।
- एक नॉन स्टिक पैन में 3 बड़े चम्मच तेल गरम कर लें और उसमें केले के स्लाईस डालकर भूने।
- प्याज़ और टमाटर काट लें। एक नॉन स्टिक कढ़ाई में 2 बड़े चम्मच तेल गरम कर लें। उसमें डालें एक चुटकी मेथी दाना, एक चुटकी सौंफ, कढ़ी पत्ते और प्याज़ और भूने।
- चा हुआ अदरक पेस्ट, लहसुन पेस्ट और टमाटर डालकर मिला लें। केलों पर थोड़ा पानी छिड़कें और ढक कर पकने दें।
- एक चुटकी हल्दी पावडर, धनिया पावडर, ½ छोटा चम्मच लाल मिर्च पावडर कढ़ाई में डालें और मिला लें।
- अब डालें ½ कप पानी और नमक और अच्छी तरह मिला लें। अब इसमें डालें केले, इमली का गूदा और धीरे से मिला लें।
- आँच धीमी कर लें, थोड़ा और पानी डालकर कढ़ाई को ढक दें, और 1-2 मिनिट तक पकाएँ। गरमागरम परोसें।
न्यूट्रिशन इन्फो
कैलोरी | 914 |
कार्बोहाइड्रेट | 52.2 |
प्रोटीन | 5.5 |
फैट | 75.7 |