New Update
मुख्य सामग्री | राजमा, ऑइल |
क्यूज़ीन | हरियाणा |
कोर्स | नाश्ता |
तैयारी का समय | ११-१५ मिनट |
खाना पकाने के समय | १६-२० मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | नरम |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री राजमा गलौटी कबाब
- ३०० ग्राम राजमा भिगोकर, छानकर, काफी सारे पानी में उबाले हुए
- २ बड़ा चमचा ऑइल
- १ बड़ा चमचा अदरक बारीक कटा हुआ
- ६-८ कलियाँ लहसुन बारीक कटा हुआ
- २ बड़े चम्मच काजू टुकडे़ किये हुए
- १ बड़ा चमचा चिरौंजी
- २ हरी मिर्च बारीक कटा हुआ
- १ छोटा चम्मच शाही जीरा
- २ बड़े चम्मच भुनी हुई चने की दाल का पावडर
- २ बड़े चम्मच खोवा / मावा घिसा हुआ
- १/२(आधा) कप तले हुए प्याज़
- स्वादानुसार नमक
- २०-२५ ताज़े पुदीने के पत्ते
- १/२(आधा) छोटा चम्मच सफेद मिर्च पावडर
- १/२(आधा) छोटा चम्मच इलाइची का पावडर
- १ छोटा चम्मच गरम मसाला पावडर
- 1 नींबु का रस
विधि
- एक नॉन स्टिक पैन में 2 बड़े चम्मच तेल गरम करके उसमें डालें अदरक, लहसून, काजू, चिरोंजी, हरी मिर्चें, शाही ज़ीरा और महक आने तक भूनें।
- फिर दालिया पावडर और मावा डालकर 2 मिनट तक भूनें।
- अब तले हुए प्याज़, राजमा, नमक, ताज़े पुदिने के पत्ते, व्हाइट पेप्पर पावडर, छोटी इलायची पावडर, गरम मसाला पावडर और नींबू का रस डालकर अच्छी तरह मिलाएँ।
- फिर मिश्रण को मिक्सर जार में डालें, थोडा ठंडा होने दें फिर बारीक पीसें।
- एक बाउल में निकालें और अच्छी तरह मिलाएँ। उसमे समान हिस्से बनाएँ और उन्हे टिक्की का आकार दें।
- टिक्कियों को ग्रिल्लर पर रखें, थोडा तेल छिडके और पलटते हुए पकाएँ जबतक टिक्कियाँ दोनो ओर से सुनहरा और करारे हो जाए। सर्विंग प्लेट पर सजाकर गरमागरम परोसें।