New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/1813c17a12cdbb33fa0b827f747f13ab1293517a1e138bdf19c6815dbb07051b.jpg)
मुख्य सामग्री | कीवी, स्ट्रॉबेरी कम्पोत |
क्यूज़ीन | फ्यूज़न |
कोर्स | डेसर्ट |
तैयारी का समय | २१-२५ मिनट |
खाना पकाने के समय | ३१-४० मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | मीठा |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | मांसाहारी |
सामग्री रेनबो केके
- १ बड़ा चमचा कीवी कम्पोत
- २-३ बड़े चम्मच स्ट्रॉबेरी कम्पोत
- २-३ बड़े चम्मच ब्लूबेरी कम्पोत
- २-३ बड़े चम्मच ब्लूबेरी कम्पोत
- २-३ बड़े चम्मच मैंगो प्यूरी
- मैदा २ कप + डस्ट करने के लिये
- ग्रीज़ करने के लिये मक्खन १/२ (आधा) कप +
- १/२(आधा) कप कैस्टर शुगर / बारीक चीनी
- १ छोटा चम्मच वेनीला एसेन्स
- ५ अंडे
- १ छोटा चम्मच बेकिंग पावडर
- शुगर सिरप/ चीनी का सिरप ब्रश करने के लिये
- आवश्यक्तान विप्ड क्रीम
- आवश्यक्तान राग-बिरंगे चॉकलेट कैन्डीज़
विधि
- ओवन को 180 डिग्री सेलसियस पर गरम करें।5 बेकिंग टिन को थोड़े मक्खन से ग्रीज़ करें और थोड़े मैदे से डस्ट करें।
- एक बाउल में मक्खन और कैस्टर शुगर को एक इलेक्ट्रिक बीटर की मदद से क्रीम करें। इसमें डालें वेनीला एसेन्स् और मिलायें। फिर एक-एक करके अंडे डालें और अच्छे से फेंटे।
- अब इसमें मैदा और बेकिंग पावडर साथ में छाने और अच्छे से मिलायें। फिर इस बैटर को 5 समान हिस्सों में बाँटें और एक-एक हिस्से में डालें कीवी कम्पोत, स्ट्रॉबेरी कम्पोत, ब्लूबेरी कम्पोत, ब्लूबेरी कम्पोत, गाजर प्यूरे और आम प्यूरे और अच्छे से मिलायें।
- अब हर बनाये हुये रंग के बैटर को अलग-अलग ग्रीज़ किये हुये टिन में डालें और थपथपायें। अब इन टिन को बेकिंग ट्रे पर रखें और ट्रे को पहले से गरम किये हुये ओवन में रख कर 30-35 मिनट तक बेक करें।
- फिर केक को डीमोल्ड करें और ठंडा करें। अब हर केक को एक टर्न टेबल पर रखें और उपरी सतह को एक सेरेटेड नाइफ की मदद से ट्रिम कर दें।
- अब हर केक को एक के ऊपर एक रखें और किनारों को ट्रिम कर दें। अब एक स्टार नॉज़ल फिट किये हुये पाइपिंग बैग में भरे व्हिप्पड क्रीम।
- अब गाजर केक को एक सर्विंग प्लैटर पर रखें, ऊपर से ब्रश करें थोड़ी चीनी की चाश्नी और व्हिप्पड क्रीम पाइप करें।
- उसके ऊपर रखें ब्लूबेरी केक और इसी प्रकिया को इस केक के साथ बाकी सभी केक जैसे कीवी केक, स्ट्रॉबेरी केक और आम केक के साथ दोहरायें। केक के ऊपर पाइप करें कुछ स्वर्लस् और थोड़े राग-बिरंगे चॉकलेट कैन्डीज़ से सजाकर परोसें।