New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/09d282d112dd5064a8ddf39aabb9a16605a928d5e67e39ef3fa72d397311b076.jpg)
मुख्य सामग्री | मैदा, आटा |
क्यूज़ीन | बंगाली |
कोर्स | ब्रेड |
तैयारी का समय | १.३०-२ घंटा |
खाना पकाने के समय | ११-१५ मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | नरम |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री राधा बोलोभी
- १ कप मैदा
- १ कप आटा
- स्वादानुसार नमक
- तलने के लिए ऑइल
- स्टफिंग के लिए
- ३/४ कप चने की दाल
- स्वादानुसार नमक
- ४ छोटी इलाइची
- १/२(आधा) छोटा चम्मच जीरा
- १/२(आधा) इन्च की डंडी दालचीनी
- ४ लौंग
- २ सूखी लाल मिर्च
- १ इंच टुकड़ा अदरक
विधि
- मैदे और आटे को नमक के साथ छान लें। पानी से नरम आटा गूंद में। ढक कर तीन मिनिट रखें।
- स्टफिंग के लिए दाल को पानी में उबाल लें। दाने बहुत नरम नहीं होने चाहिए। निथार लें।एक नौन-स्टिक पैन गरम करें। छोटी इलाईची, जीरा, दालचीनी, लौंग, सूखी लाल मिर्च और अदरक को हल्का सेक लें।
- ठंडा होने पर पीस लें। इसमें दाल और नमक मिला लें और पीस लें। मिश्रण सूखा और खुरखुरा होना चाहिए।आटे के छोटे-छोटे पेढ़े बना लें।
- थोड़ा सा बेलें और दाल स्टफिंग रख कर फिर से पेढ़े बना लें।
- थोड़ा सा तेल लेकर हल्के हाथ से छोटी-छोटी पूरी बेल लें। गरम तेल में हल्का सुनहरा होने तक तल लें। छोलार दाल के साथ सर्व करें।