New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/336372abb871b9f344e661cea201aa3d9640214a3e1561fe097d2b9f988f2aa2.jpg)
मुख्य सामग्री | डार्क चॉकलेट, सफेद चॉकलेट |
क्यूज़ीन | इटालियन |
कोर्स | डेसर्ट |
तैयारी का समय | ११-१५ मिनट |
खाना पकाने के समय | ३१-४० मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | मीठा |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री क्विक चॉकलेट मूस
- १/२(आधा) कप डार्क चॉकलेट
- १/२(आधा) कप सफेद चॉकलेट
- १/४(एक चौथ कप ताज़ी क्रीम
- १/२(आधा) कप विप्ड क्रीम
विधि
- क्रीम को माइक्रोवेव (मिडियम) में 2 मिनिट तक गरम करें। फिर पिघला हुआ डार्क चॉकलेट और सफेद चॉकलेट को अलग-अलग दो बाउल में रखें।
- गरम की हुई क्रीम की आधी मात्रा डार्क चॉकलेट में और आधी मात्रा सफेद चॉकलेट में डालकर मिला लें।
- फिर विप्ड क्रीम की आधी मात्रा डार्क चॉकलेट में और आधी मात्रा सफेद चॉकलेट में डालकर फोल्ड करें।
- दो अलग-अलग पाइपिंग बैग में भरें डार्क चॉकलेट मूस और सफेद चॉकलेट मूस। अपनी पसंद का ग्लास लें।
- एक साइड में डार्क चॉकलेट मूस पाइप करें और दूसरी साइड पर सफेद चॉकलेट मूस। ठंडा कर के परोसें या आम तापमान पर।