New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/8135f92b2ea93062b09cfb362ca1e91fa23c1aaa4d1818a3747393317195a113.jpg)
मुख्य सामग्री | चिकन, ऑइल |
क्यूज़ीन | पंजाबी |
कोर्स | मुख्य कोर्स चिकन |
तैयारी का समय | १६-२० मिनट |
खाना पकाने के समय | २१-२५ मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | नरम |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | मांसाहारी |
सामग्री पूरनसिंग चिकन करी
- ८०० ग्राम चिकन हड्डी समेत छोटे टुकड़ों में कटा हुआ
- २-३ बड़े चम्मच ऑइल
- १ छोटा चम्मच जीरा
- हरी मिर्च चीरा हुआ
- १ इंच टुकड़ा दालचीनी
- ३ कलियाँ प्याज़
- टमाटर प्युरी किया हुआ
- १/४(एक चौथ छोटा चम्मच हल्दी का पावडर
- २ छोटे चम्मच लाल मिर्च पावडर
- स्वादानुसार नमक
- बड़ी इलाइची
- ३ तेज पत्ते
- २-३ लौंग
- १ बड़ा चमचा अदरक-लहसुन की पेस्ट
- १ बड़ा चमचा धनिया पावडर
- ताज़ा हरा धनिया
विधि
- एक नॉन स्टिक पैन में तेल गरम करें। उसमें तेज पत्ता, दालचीनी, बड़ी इलाइची, लौंग और जीरा महक आने तक भूने। फिर प्याज़ डालकर हल्का भूने और आँच बुझा दें।
- फिर इस मिश्रण को मिक्सर जार में डालकर थोड़े पानी के साथ पीसकर महीन पेस्ट बना लें। फिर पेस्ट को पैन में डालें और कम आँच पर भूने।
- फिर हरी मिर्च और टमाटर का प्यूरी डालकर भूने।
- फिर अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर लगातार हिलाते हुए भूने। फिर डालें लाल मिर्च पावडर, धनिया पावडर, हल्दी पावडर और भूनें। फिर डालें चिकन और 3-4 मिनिट तक भूने।
- फिर नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें। फिर एक लीटर पानी डालकर, ढक कर 10-12 मिनिट तक पकाएँ। धनिया पत्ते से सजाकर परोसें।
न्यूट्रिशन इन्फो
कैलोरी | 506.75 |
कार्बोहाइड्रेट | 24.05 |
प्रोटीन | 51.5 |
फैट | 20.92 |
फाइबर | 3.04 |