New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/b20b7bba3d86e367b43b534dd4c320627b3f5001b4e97150cfeb2aaaaeeb978d.jpg)
मुख्य सामग्री | पाव, लाल कद्दू/ भोपला |
क्यूज़ीन | मुम्बई |
कोर्स | मुख्य कोर्स शाकाहारी |
तैयारी का समय | २१-२५ मिनट |
खाना पकाने के समय | २१-२५ मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | मसालेदार |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री पम्पकिन पाव भाजी
- ८ पाव
- २०० ग्राम लाल कद्दू/ भोपला
- ३ बड़े चम् छिड़कने के लिये पाव भाजी मसाला
- ३ बड़े चम्मच ऑइल
- १/४ फूलगोभी ,घिसा हुआ
- स्वादानुसार नमक
- २ छोटे चम्मच अदरक की पेस्ट
- ३-४ हरी मिर्च ,कटा हुआ
- ४ टमाटर
- १/२ कप टमाटर /टोमाटो प्यूरी
- १ स्वास्थ्यवर्द्धक हरी शिमला मिर्च
- स्वादानुसार मक्खन
- कुछ ताज़ा हरा धनिया
- १ नींबू
विधि
- एक नॉन स्टिक पैन में तेल गरम करें, उसमें फूलगोभी डालकर भूनें। फिर कद्दु के तुकडे डालकर मिलाएँ। नमक, अद्रक पेस्ट, हरि मिर्चें और टमाटर डालकर मिलाएँ और 2-3 मिनट तक पकाएँ।
- 2 बड़े चम्मच पाव भाजी मसाला डालकर मिलाएँ। मॅशर से सबकुछ अच्छी तरह मसलें।
- फिर टॉमेटो प्यूरी और ½ कप पानी डालकर अच्छी तरह मिलाएँ, ढक कर पकाएँ। चॉप्पर में हरि शिमला मिर्च दरदरा चॉप करके पैन में डालें और पानी पूरी तरह सूख जाने तक पकाएँ।
- पावों को चिरें पर पूरी तरह नहिं काटें, अन्दर की और मक्खन लगाएँ, उनपर थोडा पावभाजी मसाला छिडकें, खोलकर एक दूसरे नॉन स्टिक पैन में पकाएँ।
- निचला भाग पकने के बाद पलटें, 1 बड़ा चम्मच मक्खन डालें और पकाएँ जबतक वे हल्का सा करारे हो जाए। हरा धनिया काटकर भाजी में डालें और अच्छी तरह मिलाएँ।
- नमक चखें, 1 बड़ा चम्मच पाव भाजी मसाला और 1 नींबू का रस डालें और मिलाएँ। अब 2 बड़े चम्मच मक्खन डालें और अच्छी तरह मिलाएँ।
- ताज़ि लाल मिर्च की फूल, हरि शिमला मिर्च के पतले स्ट्रिप्स से सजाकर पाव के साथ गरमागरम परोसें।
न्यूट्रिशन इन्फो
कैलोरी | 1673 |
कार्बोहाइड्रेट | 272.8 |
प्रोटीन | 41.7 |
फैट | 50.1 |
फाइबर | Vitamin B12-272 |