New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/ba3bcd519861525a063698ac1ee0d688dd5bb35078174f60f2f76e1ee1864042.jpg)
मुख्य सामग्री | लाल कद्दू, ऑलिव आइल |
क्यूज़ीन | फ्यूज़न |
कोर्स | डेसर्ट |
तैयारी का समय | ११-१५ मिनट |
खाना पकाने के समय | ३१-४० मिनट |
सर्विंग्स | |
स्वाद | Select Taste |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | मांसाहारी |
सामग्री पम्पकिन केक
- ३/४ कप लाल कद्दू प्यूरी
- १/४(एक चौथ कप ऑलिव आइल
- ३/४ कप मैदा
- १ कप रोल्ड ओट्स
- १/२(आधा) कप छास
- १/२(आधा) कप ब्राउन शुगर
- १/२(आधा) कप चीनी
- २ अंडे
- १/२(आधा) छोटा चम्मच बेकिंग पावडर
- १/२(आधा) छोटा चम्मच खाने का सोडा/ मीठा सोडा
- १/४(एक चौथ छोटा चम्मच जयफल का पावडर
- १ छोटा चम्मच वेनीला एसेन्स
- चुटकी नमक
विधि
- ओवन को 180 डिग्री सेंटिग्रेड तक गरम होने दें। एक अल्यूमिनियम बेकिंग टिन को थोड़े तेल से ग्रीस करें और फिर उसपर थोड़ा मैदा छिड़कें।
- एक बाउल में ओटस, छास और दूध मिला लें फिर उसमें डालें पीसा हुआ कद्दु और अच्छी तरह मिला लें।
- अब डालें ब्राउन शुगर, चीनी और फिर से मिला लें। अन्डों को तोड़कर डालें और मिला लें।
- मैदा, बेकिंग पावडर, बेकिंग सोडा, जयफल पावडर और नमक इसी मिश्रण पर छानकर डालें और सबकुछ अच्छी तरह मिला लें।
- अब वेनीला एसेन्स और ¼ कप ऑलिव ऑयल डालकर मिला लें।
- मिश्रण को बेकिंग टिन में डालें और गरम ओवन में रख कर 30 मिनिट तक बेक करें।
- निकाल कर स्लाइस करके परोसें।