New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/2f9ae6c7c6e488436d97241d65856b6059cd82632bda09bea12fa6418d4d176e.jpg)
मुख्य सामग्री | चावल, ऑइल |
क्यूज़ीन | तमिलनाडु |
कोर्स | चावल |
तैयारी का समय | १६-२० मिनट |
खाना पकाने के समय | ११-१५ मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | नरम |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री पुलियोगारे
- २ कप चावल
- २ बड़े चम्मच ऑइल
- १/२(आधा) छोटा चम्मच राई
- १-२ सूखी लाल मिर्च
- १/२(आधा) छोटा चम्मच चने की दाल
- २ बड़े चम्मच मूंगफली
- १ १/२(डेड़ बड़े चम्मच इमली की पेस्ट
- ८-१० कड़ी पत्ते
- १ छोटा चम्मच गुड़ ताज़ा बना हुआ
- १ छोटा चम्मच लाल मिर्च पावडर
- स्वादानुसार नमक
- १ बड़ा चमचा तिल का तेल
- १/२(आधा) छोटा चम्मच राई
- २ छोटे चम्मच चने की दाल
- २ छोटे चम्मच साबुत सूखा धनिया
- १ १/२(डेड़ छोटे चम्मच सफेद तिल
- २ सूखी लाल मिर्च
- १ चुटकी हींग
- २ बड़े चम्मच खोपरा घिसा हुआ
विधि
- पुलियोगारे पावडर बनाने के लिए, राई, चने की दाल, साबुत धनिया और तिल को नौन-स्टिक पैन में हल्का सा सेक लें। लाल मिर्च, हींग और खोपरा डालें और थोड़ी देर सेकें। ठंडा करें और पीस कर पावडर बना लें।
- नौन-स्टिक पैन में दो बड़े चम्मच तेल गरम करें। राई, लाल मिर्च, चने की दाल और मूंगफली डालें और कुछ मिनिट सेकें। इमली की पेस्ट में ¼ कप पानी डालकर पतला करें और पैन में कड़ी पत्तों के साथ डालें। उबाल आने पर गुड़ और लाल मिर्च पावडर डालकर मिला लें।
- मध्यम आँच पर गाढ़ा होने तक पकाएँ। डेढ़ चम्मच पुलियोगारे पावडर डालें, ओर 1-2 मिनिट पकाएँ। चावल मिला लें और अच्छी तरह गरम होने दें। फिर नमक डालें, ऊपर से तिल का तेल और मिला कर गरमागरम सर्व करें।