New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/29dedf2ffd0ff6526fd8d2d4186ed1a31970579660200fe0f1b6c99ee90ee985.jpg)
मुख्य सामग्री | पीली शिमला मिर्च , चिकन टंगड़ी (ड्रमस्टिक्स) |
क्यूज़ीन | फ्यूज़न |
कोर्स | मुख्य कोर्स चिकन |
तैयारी का समय | ६-१० मिनट |
खाना पकाने के समय | १-१.३० घंटा |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | मसालेदार |
खाना पकाने का स्तर | निम्न |
अन्य | मांसाहारी |
सामग्री पक्का येल्लो करी
- २ स्वास्थ्यवर्द्धक पीली शिमला मिर्च
- ८ चिकन टंगड़ी (ड्रमस्टिक्स)
- २ स्वास्थ्यवर्द्धक प्याज़
- ४ कलियाँ लहसुन लौंग
- १ कप चिकन स्टॉक
- १-२ ताज़ी लाल मिर्च बीजें निकाली हुई
- १/२ मध्यम आकार ताज़े हरे धनिये के डंठल
- १ छोटा चम्मच शहद
- १ छोटा चम्मच हल्दी का पावडर
- २ छोटे चम्मच करी पावडर
- २ बड़े चम्मच ऑइल
- ४०० ग्राम काबुली चना
- १ छोटा चम्मच टमाटर /टोमाटो प्यूरी
- स्वादानुसार नमक
- स्वादानुसार कुटी हुई कालीमिर्च कुटी
विधि
- एक प्याज़, एक शिमला मिर्च, लहसून और अद्रक साथ में पीसें। उसमें चिकन स्टॉक, ताज़ी लाल मिर्चें, हरे धनिये के डंठल, शहद, हल्दी पावडर और करी पावडर डालकर पीसें और चिकना पेस्ट बनाएँ।
- एक नॉन स्टिक पैन में तेल गरम करें, उसमें चिकन ड्रमस्टिक्स डालकर दस मिनट तक या सुनहरा होने तक भूनें।
- पैन में चिकन तो निकालकर रखें। बचा प्याज़ और शिमला मिर्च दरदरा काटकर उसी पैन मे कुछ मिनटों तक भूनें।
- अब तैयार किय पेस्ट डालकर अच्छी तरह मिलाएँ और पाँच मिनटों तक भूनें। एक कप पानी, काबुली चने, टॉमेटो प्यूरी, नमक और कुटी काली मिर्च डालकर अच्छी तरह मिलाएँ।
- अब भूना चिकन ड्रमस्टिक्स डालें, पैन को ढक दें, आँच को धिमी करें और पैंतालीस तक पकाएँ या जबतक सॉस गाढा हो जाए। गरमागरम परोसें।