New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/7890a5204cbc9abac2f786b5ca66370a915789e0e926691a85b22a2a3c54b82d.jpg)
मुख्य सामग्री | ओयस्टर मशरूम , ताज़े बटन मशरूम |
क्यूज़ीन | चाइनीज़ |
कोर्स | चावल |
तैयारी का समय | १६-२० मिनट |
खाना पकाने के समय | ४१-५० मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | नरम |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री पौट मशरूम राईस
- ३-४ ओयस्टर मशरूम
- १०-१२ ताज़े बटन मशरूम सलाइस किया हुआ
- १ कप चावल भिगोया हुआ
- १ फूलचक्री
- २ बड़े चम्मच कॉर्नफ्लावर/कॉर्नस्टार्च
- ४ बड़े चम्मच ऑइल
- २ हरे प्याज़ कटा हुआ
- कलियाँ लहसुन कटा हुआ
- १ इंच टुकड़ा अदरक घिसा हुआ
- २ बड़े चम्मच सोय सॉस
- २ कप वेजिटेबल स्टॉक
- स्वादानुसार नमक
- १/२(आधा) छोटा चम्मच सफेद मिर्च पावडर
- १/४(एक चौथ छोटा चम्मच एम.एस.जी
- २ हरे प्याज़ पत्तियों समेत कटा हुआ
विधि
- चावल को तीन कप पानी में फूलचकरी के साथ पकने रख दें। नरम न होने दें। छान लें और एक क्ले-पौट में गरम रखें। औयसटर मशरूम को 15 मिनिट गरम पानी में भिगो लें।
- निचोड़ कर काट लें। कोर्नफ्लावर आधे कप पानी में घोल लें। ओवन को 200 डिग्री सेन्टीग्रेड तापमान पर गरम करें।
- एक वौक में तेल गरम करें। हरे प्याज़, लहसुन व अदरक भून लें। औयसटर मशरूम, सोय-सौस, बटन मशरूम, वेजिटेबल स्टाक, नमक, सफेद मिर्च पावडर, एम.एस.जी डालकर मिला लें और एक उबाल आने दें।
- कोर्नफ्लावर का घोल डालें और मिलाएँ। एक मिनिट पकने दें। यह सौस चावल पर डालें, हरे प्याज़ छिड़क दें और क्ले-पौट को ढककर ओवन में 12-15 मिनिट पकालें।
- पौट का ढक्कन खोल दें और चावल हल्के हाथ से मिला लें। कटी हुई हरे प्याज़ की पत्तियाँ से सजाकर गरमागरम परोसें|
न्यूट्रिशन इन्फो
कैलोरी | 333 |
कार्बोहाइड्रेट | 43 |
प्रोटीन | 4.7 |
फैट | 16 |
फाइबर | 1.4 |