New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/741ddbc1128c7eee0f11c75de657b392c47fd2edc81316642b2e33e6283d5e63.jpg)
मुख्य सामग्री | राजमा, मकई के दाने |
क्यूज़ीन | मेक्सिकन |
कोर्स | सूप |
तैयारी का समय | 11-15 मिनट |
खाना पकाने के समय | 21-25 मिनट |
सर्विंग्स | 4 |
स्वाद | Select Taste |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री पोसोल
- १ कप राजमा उबला हुआ
- १/२ कप मकई के दाने उबला हुआ
- २-३ बड़े चम्मच तेल
- १ मध्यम आकार प्याज़
- १ बड़ा चम्मच लहसुन कटा हुआ
- १ मध्यम आकार टमाटर कटा हुआ
- १/४ कप टमाटर /टोमाटो प्यूरी
- १/४ छोटा चम्मच जीरा पावडर
- १ छोटा चम्मच लाल मिर्च पावडर
- १/२ छोटा चम्मच कालीमिर्च पावडर
- स्वादानुसार नमक
- १/२ छोटा चम्मच ओरेगैनो
- ३-४ कप वेजिटेबल स्टॉक
- ताज़ा हरा धनिया सजाने के लिए
- १ नींबु
- ग्रेटेड/घिसी हुई चीज़ सजाने के लिए
विधि
- एक नॉन स्टिक पैन मे तेल गरम करने रखें। प्याज़ को काटकर डालें।
- फिर डालें लहसुन और 1 मिनट तक भूनें। टमाटर डालकर 2-3 मिनिट तक भूनें। अब डालें टोमाटो प्यूरी और अच्छी तरह मिला लें।
- फिर डालें राजमा और मिला लें। अब डालें जीरा पावडर, लाल मिर्च पावडर, काली मिर्च पावडर, नमक और ओरेगानो। अच्छी तरह मिलाकर वेजिटेबल स्टॉक डालें और 5-7 मिनिट तक धीमी आँच पर पकाएँ।
- हरा धनिया काटें और नींबु को स्लाइस करें। पैन में डालें कोर्न और मिला लें और 2-3 मिनिट तक पकाएँ। राजमा और कोर्न को कड़छी के पिछले भाग से ज़रा सा क्रश कर लें और अच्छी तरह मिला लें।
- अब सूप को एक सर्विग बाउल मे डालें, उपर से चीज़ और हरा धनिया छिड़कें और नींबु के स्लाइस के साथ गरमागरम परोसें।