New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/de95d6851925bd235f3bee372f645b0b7e62b82699502565f4dc9ed41d091d62.jpg)
मुख्य सामग्री | परवल/पड़वल, सौंफ |
क्यूज़ीन | केरल |
कोर्स | मुख्य कोर्स शाकाहारी |
तैयारी का समय | ११-१५ मिनट |
खाना पकाने के समय | ११-१५ मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | नरम |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री पोडालान्गा मसाला
- १ परवल/पड़वल
- २ बड़े चम्मच सौंफ
- २ सूखी लाल मिर्च
- १/४(एक चौथ कप कसा हुआ नारियल
- स्वादानुसार नमक
- २ बड़े चम्मच ऑइल
- १/२(आधा) छोटा चम्मच राई
- कड़ी पत्ते
- १/२(आधा) कप चने की दाल ,भिगोकर उबाला हुआ
विधि
- पडवल लम्बाई में चीर लें, बीज निकाल लें और पतले स्लाइस काट लें। सौंफ, लाल मिर्चें, नारियल और नमक थोडे पानी के साथ पीस लें।
- एक नॉन स्टिक पैन में तेल गरम करके उसमें राई डालें और जब वे फुटने लगे तब डालें कढी पत्ते और मिला लें।
- फिर पडवल डालकर अच्छी तरह मिला लें।
- पीसा हुआ मसाला डालें, थोडा पानी डाले और अच्छी तरह मिला लें।
- ढक कर 2-3 मिनट तक धीमी आँच पर पकाएँ। चना दाल और नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें।
- ढक दें और 2-3 मिनट तक पकाएँ। गरमागरम परोसें।