New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/2c4dbad7bd3f9a7964ebe3e85adec69f66362668ba95eefb4ab6708f1db401bb.jpg)
मुख्य सामग्री | आलूभुखारे, लाल अंगूर |
क्यूज़ीन | फ्रेंच |
कोर्स | डेसर्ट |
तैयारी का समय | १६-२० मिनट |
खाना पकाने के समय | २६-३० मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | मीठा |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | मांसाहारी |
सामग्री प्लम ऐण्ड ग्रेप टी केक
- ३-४ आलूभुखारे
- ७-८ लाल अंगूर
- २ कप मैदा छिड़कने के लिए
- १ कप मक्खन
- १ कप कैस्टर शुगर / बारीक चीनी
- ४ अंडे
- ३ १/२ बड़े चम्मच आलमंड पावडर
- १ छोटा चम्मच नींबु का रस
- १ छोटा चम्मच लेमन राइन्ड / नींबु की छाल
- आईसिंग शुगर छिड़कने के लिए
विधि
- ओवन को 180 डिग्री सेंटिग्रेड पर गरम करें। एक 7 इन्च गोल केक टिन को थोड़े मक्खन के साथ ग्रीज़ करें और फिर थोड़े मैदे के साथ डस्ट करके लाइन करें।
- अंगूर को चौकोर में काटें और आलूबुखारों में स बीज निकाल कर मोटा-मोटा काटें। फिर इन कटे हुये फलों को एक बाउल में रखें।
- अब एक दूसरे बाउल में मक्खन और कैस्टर शुगर को अच्छे से क्रीम करें। एक दूसरे बाउल में अंडे तोड़ें और एक इलेक्ट्रिक बीटर से अच्छे से फेंटे।
- फिर इन फेंटे हुये अंडों को मक्खन-शुगर के मिश्रण में डालें और एक बार फिर इलेक्ट्रिक बीटर से अच्छी तरह मिलायें।
- फिर डालें मैदा, बादाम का पावडर, निंबु का रस, लेमन राइन्ड, कटे हुये फल और हल्के हाथों से फोल्ड करके मिलायें।
- फिर इस केक के मिश्रण को केक टिन में डालें, हल्के से थपथपायें और पहले से गरम किये हुये ओवन में रख कर 20-25 मिनिट तक बेक करें।
- फिर ओवन से निकालें और केक को डीमोल्ड करें। केक को वेज़ेज़ में काटें, आइसिन्ग शुगर से डस्ट करें और परोसें।