New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/288cfba54b9469f72f3b699e5d59d28a59e5d999090268f36d9461fa54f882f6.jpg)
मुख्य सामग्री | मैदा, यीस्ट / खमीर |
क्यूज़ीन | इटालियन |
कोर्स | नाश्ता |
तैयारी का समय | 21-25 मिनट |
खाना पकाने के समय | 16-20 मिनट |
सर्विंग्स | 4 |
स्वाद | Select Taste |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री पीज़ा पाने
- ४५० + ग्राम मैदा छिड़कने के लिए
- ५ ग्राम यीस्ट / खमीर
- १ १/२ छोटी चम्मच चीनी
- १/२ छोटी चम्मच नमक
- ५ १/२ बड़ा चम्मच ऑलिव आइल
- १ ऑरेगैनो स्प्रिग्स
- चुटकी कुटी हुई काली मिर्च
- चुटकी लहसुन कटा हुआ
- ६-७ काले ऑलिव/ काले जैतून बीज निकालकर, कटा हुआ/ कटी हुई / कटे हुए
- चुटकी समुद्री नमक
विधि
- ओवन को 180 डिग्री सेंटिग्रेड पर गरम करें।
- एक बेकिंग ट्रे पर एक सिलिकॉन का शीट रखें। यीस्ट और डेड़ छोटे चम्मच चीनी को एक-चौथाई कप गुनगुने पानी में घोलें।
- अब एक डो मेकर में आधा छोटा चम्मच नमक और मैदा डालें। साथ में डालें घुला हुआ यीस्ट का मिश्रण और साढ़े तीन बड़े चम्मच ऑलिव आइल और आवश्यक्तानुसार पानी के साथ एक नरम लोई गूंद लें।
- फिर इस लोई को 15-20 मिनिट तक अलग रख दें। अब वर्कटॉप को थोड़े से मैदे से डस्ट करें और लोई को अपनी उंगलियों से फैला कर, मैदे से डस्ट करते हुये, एक बड़े पतले गोल में बेलें।
- अब बचा हुआ ऑलिव आइल इस गोल पर फैलायें और साथ ही फैलायें ताज़ा ऑरेगैनो, कुटी हुई काली मिर्च और कटा हुआ लहसुन।
- ऊपर रखें काले और हरे ऑलिव और छिड़कें समुद्री नमक। फिर इस गोल को लम्बे त्रिकोण में काट लें और बेकिंग ट्रे पर रख कर पहले से गरम किये हुये ओवन में रखें और 8-10 मिनिट तक बेक करें।
- फिर इन्हे ओवन से हटायें और टोमाटो बेसिल सॉस के साथ तुरंत परोसें।