New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/c52bd9ea3ffc0fd90bd0ae4c7cbf164634c9c5abc64ea5a1b16eb852a13164b3.jpg)
मुख्य सामग्री | पीटा ब्रेड, ब्रोक्ली/ विलायती गोभी |
क्यूज़ीन | फ्यूज़न |
कोर्स | नाश्ता |
तैयारी का समय | १६-२० मिनट |
खाना पकाने के समय | ६-१० मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | नरम |
खाना पकाने का स्तर | निम्न |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री पिट पैट बरगर
- ८ पीटा ब्रेड
- १६-१८ ब्रोक्ली/ विलायती गोभी के फूल, ब्लाँच किये हुये
- १/२(आधा) कप मकई के दाने उबले हुये
- १ कप शक्करकंद उबले और मसले हुये
- स्वादानुसार नमक
- १/२(आधा) छोटा चम्मच गरम मसाला पावडर
- १ कप ब्रेड क्रम
- भुनने के लिए ऑइल
- २ चीज़ स्लाइस
- ४-५ आईसबर्ग लेटस के पत्ते
- १ स्वास्थ्यवर्द्धक टमाटर स्लाइस किया हुआ
विधि
- ब्रोक्ली के फूल को मोटा-मोटा काट लें और एक बाउल में रखें। मकई के दानों को एक ग्राइंडर में दरदरा क्रश कर लें और ब्रोक्ली के साथ अच्छे से मिला लें।
- फिर डालें शक्करकंद और मिलायें। फिर डालें नमक और गरम मसाला पाउडर और अच्छे से मिलायें।
- ब्रेडक्रम्ब्स् एक प्लेट पर फैलायें। फिर बनाये हुये मिश्रण को समान हिस्सों बाँटें और छोटे टिक्कियों का आकार दें। एक नॉन स्टिक पैन में थोड़ा सा तेल गरम करें।
- उस पर टिक्कियाँ रखें और दोनों तरफ से सुनहरा होने तक शैलो फ्राय करें। पीटा ब्रेड को चोड़ाई में आधा करें और उसी पैन में हल्का सेंक लें।
- चीज़ स्लाइस को चार चौकोर में काटें। फिर वर्कटॉप पर सेंके हुये पीटा ब्रेड का एक निचला हिस्सा रखें।
- उस पर रखें तोड़े हुये लेटस के पत्ते, एक टिक्की, एक टमाटर का स्लाइस और एक चीज़ का चौकोर।
- फिर दूसरे सेंके हुये पीटा ब्रेड के हिस्से से ढकें और इसी तरह बाकी के बरगर भी बना लें। एक टूथपिक से सेक्योर करके तुरंत परोसें।