New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/71426b35a7d22e816243c31005aad5ef2ef01a92ad580a64724ff3934efaa145.jpg)
मुख्य सामग्री | पिस्ते , दलिया |
क्यूज़ीन | फ्यूज़न |
कोर्स | नाश्ता |
तैयारी का समय | ११-१५ मिनट |
खाना पकाने के समय | ११-१५ मिनट |
सर्विंग्स | |
स्वाद | Select Taste |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री पिस्तेवाला दलिया
- १ बड़ा चमचा पिस्ते कटा हुआ
- १/२(आधा) कप दलिया ½ घंटे तक भिगोकर छाना हुआ
- २ छोटे चम्मच घी
- ८ बड़े चम्मच हरे मटर उबालर ठंडे पानी में धोलें
- १ कप दूध
- ५ बड़े चम्मच चीनी
- पिस्ते उबालकर, कटा हुआ
विधि
- एक नॉन स्टिक पैन में 1 छोटा चम्मच घी गरम करने रखें।
- हरे मटर 2-3 बड़े चम्मच पानी के साथ बारीक पीस लें
- पैन में दलिया डालकर हल्का सा भून लें। अब पीसा हुआ मटर डालकर मिला लें।
- बचा बुआ घी डालें, मिलाकर 2-3 मिनिट तक भूनें। ½ कप दूध डालकर मिला लें और 3-4 मिनिट तक, लगातार चलाते हुए पका लें।
- आँच को धीमी करके पिस्ता और चीनी डालकर मिला लें और 2 मिनिट तक पकाएँ।
- स्टेम्मड ग्लासों में डालें, ब्लान्च किए हुए पिस्तों से सजाएँ और ठंडा करके परोसें।